मंगलवार, सितम्बर 26, 2023
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAआचमन के लायक भी नहीं रहा यमुना का पानी

आचमन के लायक भी नहीं रहा यमुना का पानी

- Advertisement -

हसनपुर। यहां से बह रही यमुना नदी का पानी अब इतना प्रदूषित हो गया है कि श्रद्धालुओं की आस्था भी डिगने लगी है। नदी में जलस्तर पर काफी कम है जिससे यहां से नदी छिछले रूप में गुजर रही है। ठीक से डुबकी लगा कर भी नहीं नहा पा रहे। खास बात यह कि इसका प्रदूषित जल देख लोग इसके जल से आचमन से हिचकने लगे हैं। मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व पर यहां ऐसा ही नजारा दिखा।


हर साल ज्येष्ठ के महीने की दशमी तिथि को मनने वाले गंगा दशहरा का पर्व पर यमुना नदी में डुबकी लगाने को पहले की तुलना में काफी कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पहले यमुना नदी में दशहरा के दिन लाखो की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते थे। एक दिन पहले से ही हसनपुर व आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो जाती थी परंतु यमुना नदी का जल प्रदूषित होने से लोगों की यमुना स्नान से आस्था समाप्त होती जा रही है। मंगलवार को यहां पहुंचे कई श्रद्धालु परिवार बिना नहाए ही लौट गए तो कुछ अपने पर इसका जल छिड़क कर रस्म पूरा किया और कुछ ने ही स्नान किया।

पहले यमुना नदी पर हजारो की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आते थे। अब धीरे -धीरे युमना स्नान की आस्था खत्म होती जा रही जिसका मुख्य कारण यमुना नदी का जल प्रदूषित होना है ।
–रामरती देवी शर्मा ,हसनपुर

यमुना नदी में स्नान करने के लिए आया परन्तु नदी का पानी बहुत दूषित हो गया है इसलिए बिना स्नान किए हुए ही वापिस जाना पड़ रहा है ।
–सुनील कथूरिया ,निवासी हसनपुर

गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है इस दिन गंगा स्नान करने का महत्व होता है लोग आज के दिन गंगा व यमुना नदी में स्नान करते हैं तथा दान कर पुण्य कमाते हैं ।
–टेक चन्द शर्मा ,पुजारी हनुमानजी मन्दिर, कृष्णा कॉलोनी

यमुना नदी हमारी आस्था का प्रतीक है परन्तु यमुना नदी का जल प्रदूषित होने के कारण लोगो का यमुना नदी में स्नान करने से मोह भंग होता जा रहा है सरकार को यमुना नदी जल शुद्धिकरण पर कार्य करना चाहिए ।
–जितेंद्र सिंह एडवोकेट ,भेंडोली

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

इन लोगों को गलती से भी नहीं धारण करना चाहिए Manik , मिल सकते है अशुभ परिणाम

माणिक रतन को रत्नों का राजा कहा जाता है। इसे धारण करने से मन को शांत रखने में मदद मिलती है और बुरे ख्याल नहीं आते लेकिन यह रतन पहनना हर किसी व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता है।

Parineeti Raghav Reception: जानिए कब और कहां होगी Reception पार्टी

परीणीति और राघव की शादी 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में हुई। शादी की रस्में उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। शादी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

Textile Industry District : कपड़ों के बेहतरीन उत्पादन के लिए जाना जाता है उत्तर प्रदेश का यह जिला

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत अलग-अलग उत्पादों की पहचान की गई है जिनमें प्रदेश के एक जिले को कपड़ों के बेहतरीन उत्पादन के लिए चुना गया है।

Recent Comments