सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaऋतुराज ने महिला क्रिकेटर उत्कर्षा को चुना जीवनसाथी

ऋतुराज ने महिला क्रिकेटर उत्कर्षा को चुना जीवनसाथी

- Advertisement -

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह तीन जून को उत्कर्षा गायकवाड़ से शादी करेंगे। उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। वह दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। 24 साल की उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट आॅफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं।


ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक लड़की नजर आ रही थी, यही उत्कर्षा पवार हैं। ऋतुराज ने को अपने जीवन का सबसे खास इंसान बताया था और अब वह उनके जीवनसाथी बनने वाले हैं। यह फोटो सामने आने के बाद ही तय हो गया था कि ऋतुराज उत्कर्षा के साथ शादी करने जा रहे हैं।


आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ शानदार लय में थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 30 छक्के भी निकले। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी लगाए और उनकी सबसे बड़ी पारी 92 रन की थी। वह आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जल्द ही टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 खेलने वाले ऋतुराज ने देश के लिए कुल 154 रन बनाए हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, लगातार मौके मिलने पर वह बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Government Job 2023 : अगर आपमें है यह योग्यता तो आज ही करें, इस नौकरी के लिए अप्लाई

देश में हर रोज हज़ारों लोग नौकरी की तलाश करते हैं पर सही समय पर सूचना की कमी की वजह से उनसे अवसर छूट जाते है। हर राज्य में सरकारी नौकरियां के लिए पद निकलते रहते है।

मालदीव में ‘इंडिया आउट’ का नारा लगाने वाला बना राष्ट्रपति

हिंद महासागर में एक देश है मालदीव। ग्लोब पर इस देश की आकृति केंचुए जैसी दिखती है। तीन सौ वर्ग किमी में फैले देश की कुल...

फरीदाबाद के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली सेवा

देश रोज़ाना: आज फरीदाबाद के कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल रहने वाली है। शहर में 66केवी एस्कॉर्ट ईस्ट डिवीजन के अन्तर्गत मरम्मत कार्य के...

Recent Comments