बुधवार, सितम्बर 27, 2023
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAएक दिन पहले बढ़ी दहेज की मांग, नहीं आई बारात

एक दिन पहले बढ़ी दहेज की मांग, नहीं आई बारात

- Advertisement -

नूंह। नगीना थाना क्षेत्र गांव बलई में रविवार के दिन दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़का पक्ष बारात लेकर नहीं आने का मामला प्रकाश में आया है। पिता ने लड़का समेत पांच लोगों के खिलाफ नगीना थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।


गांव बलई निवासी यासीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बेटी की शादी रायबका गांव निवासी थाना पहाड़ी राजस्थान रिजवान के लड़के के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार तीन महीने पहले दोनों पक्षों ने मिलकर 28 मई को शादी तय की थी। शादी से महज पांच दिन पहले फर्नीचर बर्तन कूलर फ्रिज सहित घर का पूरा सामान लड़के वालों के घर पहुंचा दिया। एक दिन पहले लड़का पक्ष के लोगों ने बोलेरो कार व लाखों रुपए की मांग करने लगे जिन्हें पूरा करने से मना कर दिया। यासीन ने बताया कि हम अपनी हैसियत के अनुसार एक स्विफ्ट कार, लाखों रुपये कैश तथा पूरा घरेलू सामान दे रहे थे जिसे लड़के वालों ने अस्वीकार कर दिया।
थाना प्रभारी रत्नलाल ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायत दी है। रिजवान, आरिफ, इमरानं, महमूदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में कार्यवाही की जा रही है। वहीं लड़के पक्ष के खिलाफ सभी में गुस्सा है। गांव के लोग भी बारात ने आने से नाराज दिखे। लोगों ने कई तरह से लड़का पक्ष से संपर्क कर मनाने की कोशिश की, लेकिन वह बारात लाने के लिए तैयार नहीं हुए।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro बना OYO होटल , स्मूच करते दिखे Couple

Viral Video video : OYO  होटल अपनी प्राइवेसी के लिए जाना जाता है यदि कोई oyo का नाम लेता है तो दिमाक में सिर्फ...

हरियाणा के पलवल जिले में बदमाशों ने ली युवक की जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा का पलवल जिला एक ऐसा जिला है जहां से आए दिन बदमाशी के मामले सामने आते हैं। वैसा ही एक और मामला पलवल...

पलवल में रेलवे स्टेशन की 3 लिफ्टों का किया उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की बड़ी घोषणा

पूजा शर्मा: हरियाणा के पलवल जिले में स्थित रेलवे स्टेशन पर बनाई गई तीन लिफ्टों का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पहुंचे।...

Recent Comments