मंगलवार, सितम्बर 26, 2023
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaचौथी बार एशिया कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास

चौथी बार एशिया कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास

- Advertisement -

जूनियर मेंस हॉकी एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का आमना सामना हुआ। इसमें भारत ने 2-1 से पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया। चार बार जूनियर हॉकी प्रतियोगिता जीतने वाली भारत पहली एशियाई टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान ने तीन बार में खिताब अपने नाम किया था।


डोफार म्युनिसिपालिटी मेंस जूनियर एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले की बात की जाए तो भारत के अंगदबीर सिंह ने 13 वें मिनट में एक गोल दागा। इसके बाद अरिजीत सिंह ने 20वें मिनट में एक और गोल दाग कर 2-0 से पाकिस्तान पर बढ़त बना ली। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल 17 वें मिनट में अब्दुल बशरत ने किया और भारत में इस मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया में होने वाले इंटरनेशनल हॉकी महासंघ पुरुष जूनियर विश्वकप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
जूनियर विश्वकप का आयोजन आखरी बार 2015 में हुआ था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2004 और 2008 में भी भारत एशिया कप हॉकी का खिताब जीत चुका है। वहीं, पाकिस्तान ने 1987, 1992 और 1996 में हॉकी एशिया कप का खिताब जीता था।


जूनियर एशिया कप फाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को दो-दो लाख बतौर इनामी राशि दी जाएगी। वहीं, सपोर्ट स्टाफ को भी एक-एक लाख दिए जाने की घोषणा की गई है। इस मैच में भारतीय कप्तान उत्तम सिंह को मैन आॅफ द मैच चुना गया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम में पूरे टूनार्मेंट में शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूनार्मेंट में भारत ने 50 गोल दागे और उसके खिलाफ केवल चार गोल पड़े।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Parineeti Raghav Reception: जानिए कब और कहां होगी Reception पार्टी

परीणीति और राघव की शादी 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में हुई। शादी की रस्में उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। शादी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

हरियाणा में 9 बड़े गैंगस्टरों पर आज होगी सुनवाई, सोनू प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोप

देश रोज़ाना: हरियाणा के 9 बड़े गैंगस्टरों पर आज सुनवाई होगी। जिनमे लॉरेंस बिश्नोई समेत 8 आरोपियों की आज चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी है।...

बुजुर्गो के लिए इनर व्हील क्लब द्वारा किया गया यह अच्छा काम, जाने क्या है?

इनर व्हील क्लब स्वयंसिद्धा की तरफ से प्रेसिडेंट नमिता तायल ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य मे 28 सेक्टर स्थित ओल्ड एज होम में वहां...

Recent Comments