सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaदुनिया के नंबर एक जेवेलिन थ्रोअर बने नीरज चोपड़ा

दुनिया के नंबर एक जेवेलिन थ्रोअर बने नीरज चोपड़ा

- Advertisement -

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर एक जेवेलिन थ्रोअर बनने वाले देश के पहले एथलीट बन गए हैं। देश का कोई एथलीट आज तक नंबर एक के पायदान पर नहीं पहुंचा था। विश्व एथलेटिक्स की ओर से जारी वरीयता क्रम में नीरज को 1455 अंकों के साथ नंबर एक की रैकिंग दी गई है। उन्होंने विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ दिया है।


25 वर्षीय नीरज 30 अगस्त, 2022 से विश्व नंबर दो के वरीयता क्रम पर थे। पीटर्स अब तक नंबर एक जेवेलिन थ्रोअर बने हुए थे, लेकिन पांच मई को दोहा में 88.67 मीटर के साथ स्वर्ण जीतने के बाद वह पीटर्स को नंबर एक की गद्दी से नीचे उतारकर खुद इस पर विराजमान हो गए हैं। पीटर्स दोहा में 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। बीते वर्ष सितंबर में ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) में हुए डायमंड लीग का फाइनल भी नीरज ने जीता था। 89.94 मीटर का राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने वाले नीरज अब विश्व नंबर एक बनकर चार जून को फैनी ब्लैंकर्स कोएन खेलों में नीदरलैंड में खेलने उतरेंगे। इसके बाद वह 13 जून को टुर्कू (फिनलैंड) में पावो नूरमी गेम्स में खेलेंगे। यहां उन्होंने बीते वर्ष रजत जीता था।
टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने वाले चेक रिपब्लिक के याकूब वाल्देज्चे तीसरे, यूरोपियन चैंपियन जर्मनी के जूलियन वीबर चौथे और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। भारत के रोहित यादव 15वें और डीपी मनु 17वें स्थान पर रहकर शीर्ष 20 में शामिल हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Attractive Numerology : इस मूलांक के जातकों का बेहद आकर्षक होता है व्यक्तित्व, सबको बना लेते है दीवाना

हर व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसका मूलांक निर्भर करता है जिसका व्यक्ति के जीवन और व्यवहार पर असर पड़ता है आज आपको एक खास मूलांक के बारें में बताएंगे जिनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है।

फरीदाबाद में स्विमिंग पूल में नहाना पड़ा युवक को भारी , डूब गया इकलौता बेटा , जाने मामला

Faridabad News : आज कल बच्चो को स्विमिंग पूल का शौक हो गया है। आए दिन वहां पर बच्चे बुजुर्ग के साथ-साथ परिवार वाले...

मालदीव में ‘इंडिया आउट’ का नारा लगाने वाला बना राष्ट्रपति

हिंद महासागर में एक देश है मालदीव। ग्लोब पर इस देश की आकृति केंचुए जैसी दिखती है। तीन सौ वर्ग किमी में फैले देश की कुल...

Recent Comments