शनिवार, सितम्बर 30, 2023
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaधोनी को दर्शकों से मिल रहा विश्व कप जीतने का प्यार

धोनी को दर्शकों से मिल रहा विश्व कप जीतने का प्यार

- Advertisement -

महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब सिर्फ आईपीएल में खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए कमाल कर ही फैंस के बीच जगह बनाई थी। आईपीएल की शुरूआत से पहले ही धोनी सुपरस्टार और विश्व कप विजेता बन चुके थे। इसके बाद उन्होंने वनडे विश्व कप जीता। भारतीय टीम को टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंचाया और चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। कोरोनाकाल में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। फैंस उन्हें मैदान पर विदाई नहीं दे पाए थे। पिछले सीजन धोनी ने कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे। इसी वजह से फैंस इस साल उन्हें विदाई देने आए। हालांकि, धोनी ने अभी अपने संन्यास पर फैसला नहीं लिया है। वह आईपीएल 2024 के आॅक्शन से पहले इस बारे में फैसला लेंगे।


आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। यह चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच भी हो सकता है। 41 साल के धोनी अपने आईपीएल करियर की पांचवीं ट्रॉफी जीतने के बाद संन्यास ले सकते हैं। धोनी के फैंस सीजन की शुरूआत से ही इस बात को समझते थे और इस सीजन धोनी जिस भी मैदान पर खेले, वहां उनके फैंस उन्हें विदाई देने पहुंचे। खुद धोनी ने भी यह बात महसूस की और कोलकाता में खेलने के बाद कहा कि फैंस उन्हें विदाई देने आए हैं। धोनी को इस सीजन मिले इस समर्थन के क्या मायने हैं, आइए समझने की कोशिश करते हैं।
आईपीएल 2023 का पहला मैच अहमदाबाद में चेन्नई और गुजरात के बीच था। इस मुकाबले में भी फैंस चेन्नई की जर्सी में आए थे और गुजरात के घरेलू मैदान में भी चेन्नई को भरपूर समर्थन मिला। यहां तक की गायक अरिजीत सिंह ने भी धोनी के पैर छुए। दूसरे मैच में चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान में खेली और बड़ी संख्या में फैंस उनको सपोर्ट करने पहुंचे। चेपॉक के मैदान में हुए हर मुकाबले में चेन्नई को सपोर्ट मिलना तय था, लेकिन विपक्षी टीमों के घरेलू मैदान में भी चेन्नई को एकतरफा समर्थन मिला।


कोलकाता से लेकर जयपुर तक धोनी जहां भी खेले, उनके फैंस उन्हें विदाई देने पहुंचे। इसी वजह से धोनी कोलकाता में भावुक हो गए और अपने करियर के पुराने दिन याद किए। अपने करियर की शुरूआत में धोनी खड़कपुर रेलवे स्टेशन में नौकरी करते थे और कोलकाता के मैदान में ही खेलने आते थे। कई विपक्षी टीमों के कप्तानों ने भी यह बात स्वीकार की। जयपुर में पूरे स्टेडियम में चेन्नई के फैंस देखकर संजू सैमसन ने भी कहा कि आमतौर पर यही फैन राजस्थान का सपोर्ट करते हैं, लेकिन धोनी की वजह से सभी चेन्नई की जर्सी में स्टेडियम पहुंचे हैं।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि जब सचिन अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर थे, तब मुंबई की टीम को भी भरपूर समर्थन मिलता था। पोलार्ड उस टीम के सदस्य थे। उन्होंने भी कहा कि फैंस हर मैदान पर धोनी को विदाई देने आ रहे हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments