मंगलवार, अक्टूबर 3, 2023
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAरोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -

पलवल। सोमवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर डिपो परिसर पलवल में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया गया। इसकी अध्यक्षता पलवल डिपो के सांझा मोर्चा के अध्यक्ष मंडल ने किया। इसमें मुख्य रूप से सांझा मोर्चा के राज्य उप महासचिव नवीन राणा, राज्य उप प्रधान चंद्रहास ने भी भाग लिया।


सांझा मोर्चा अध्यक्ष मंडल का कहना है कि परिवहन विभाग ने 20 मई 2023 को हरियाणा रोडवेज विभाग के 1883 चालक परिचालक व लिपिकों की आॅनलाइन ट्रांसफर की है जो पूर्ण रूप से गलत है। सरकार ने आॅनलाइन ट्रांसफर के लिए जो ड्राफ्ट तैयार किया गया था उसके अनुसार एक भी ट्रांसफर नहीं की गई है। सांझा मोर्चा के अध्यक्ष मंडल का कहना है कि सरकार इस तानाशाही फरमान को वापिस ले और दोबारा से तबादला नीति बनाई जाए नहीं तो आने वाली 11 जून को परिवहन मंत्री के निवास स्थान का घेराव किया जाएगा। अगर उसके बाद भी सरकार नहीं चाहती तो 26 जून को एक दिन का पूर्ण रूप से चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर डिपो सचिव गंगाराम सौरोत, खुर्शीद, विजयपाल, धन सिंह, हंसराज, देवराज, नवीन कुमार, हिम्मत सिंह, जितेंद्र माथुर आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा के जींद में आज “मेरी आवाज सुन लो” रैली का आयोजन, बीरेंद्र सिंह करेंगे बड़ी घोषणा

देश रोज़ाना: "मेरी आवाज सुन लो" पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज हरियाणा में इस रैली को निकाल रहे है। यह रैली जींद के...

Attractive Numerology : इस मूलांक के जातकों का बेहद आकर्षक होता है व्यक्तित्व, सबको बना लेते है दीवाना

हर व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसका मूलांक निर्भर करता है जिसका व्यक्ति के जीवन और व्यवहार पर असर पड़ता है आज आपको एक खास मूलांक के बारें में बताएंगे जिनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है।

चरखा कातकर जनता की आवाज़ बुलंद करने का लिया प्रण

देश रोज़ाना: विश्व को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले सादगी की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन लाल बहादुर...

Recent Comments