Sunday, October 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaNitish Kumar Viral Speech: महिलाओं के लिए अश्लील बयान पर क्या इस्तीफा...

Nitish Kumar Viral Speech: महिलाओं के लिए अश्लील बयान पर क्या इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार?

Google News
Google News

- Advertisement -

Nitish Kumar Viral Speech: बिहार विधानसभा में खड़े होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा बयान दे दिया जिससे पुरे देश के लोग भड़के हुए है। देश के हर कोने से महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश का विरोध कर रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधानसभा में दिया गया बयान इस समय पुरे देश में तूल पकड़ता जा रहा है। उनके इस बयान पर देश की तमाम महिलाओं के साथ भाजपा की कई महिला विधायकों ने भी आपत्ति जताई है। जैसे ही यह बयान सामने आया नीतीश कुमार ने सदन के अंदर और बाहर माफी मांगी है लेकिन महिलाओं को लेकर इस तरह के अश्लील और विवादित बयान देने पर नीतीश अब बुरी तरह फंस गए है।

क्या बोल गए नीतीश कुमार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, ”जब शादी होगा लड़का-लड़की का तो जो पुरुष है वो करता है न… उसी में वो पैदा हो जाता है और लड़की पढ़ लेती है तो वो करेगा ठीक है लेकिन… करता तो है। जान लीजिए कि संख्या घट रही है। ऐसे में बोलते-बोलते नीतीश कुमार हदों को पार कर गए और वह भूल गए कि आखिर वह कहां खड़े है।

बीजेपी कर रही जमकर विरोध

नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी की विधान पार्षद निवेदिता सिंह फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने सदन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने आज सदन में जिस तरह का बयान दिया है उससे महिलाएं शर्मसार हुई हैं उन्होंने ऐसा बोला कि मैं सदन में रुकने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

इसके अलावा देश के तमाम हिस्सों से महिलाएं सीएम के बोले गए शब्दो का विरोध कर रही है और उनके इस्तीफा की मांग कर रही है। नीतीश कुमार के इस तरह के बयान से बिहार की महिलाएं भी बेहद शर्मशार हुई है।

जहां एक तरफ पुरे देश में नीतीश कुमार के बयान की आलोचना हो रही है वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव सीएम नीतीश के बयान का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे है। उन्होंने सीएम के समर्थन में कहा कि आजकल यह सब बातें करना आम बात है। इसके अलावा लालू यादव की बेटी रोहिणी यादव ने भी नीतीश का खुले तौर पर विरोध नहीं किया है उन्होंने नीतीश को रंगीन मिजाज वाला कहा है।





- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बोधिवृक्ष

सुकरात बोले, हां, मैं लालची हूं, क्रोधी हूंअशोक मिश्रसुकरात का जन्म एथेंस राज्य में 470 ईसा पूर्व हुआ बताया जाता है। कहते हैं कि...

US Election: डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच साधा निशाना

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का प्रचार अब अपने अंतिम चरण में है। जहां एक ओर कमला हैरिस को लियोनार्डो डिकैप्रियो, एमिनेम...

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: आनंद विहार में AQI 405, खराब हवा में सांस लेने को मजबूर लोग

दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण का खतरा गंभीर रूप ले चुका है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। आनंद विहार इलाके...

Recent Comments