Friday, October 18, 2024
35.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAपुलिस से बचने के लिए आरोपी ने क्यों लगाई यमुना में छलांग...

पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने क्यों लगाई यमुना में छलांग ?

Google News
Google News

- Advertisement -

क्राइम ब्रांच 30 की टीम ने डेढ़ महीने पहले मंझावली गांव में खेत में भैंस घुसने के विवाद के चलते एक आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में मोहित रविंद्र सुमित अनिकेत अमन विनय शंकर तथा निक्की उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर को यमुना तट के किनारे बसे मंझावली गांव में प्रभु नाम के व्यक्ति कि गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी जिसपर थाना तिगांव में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों का पहले भी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। खेत में भैंस घुसने पर विवाद हुआ जिसमें आरोपी पक्ष द्वारा लाठी डंडे और रोड़ से हमला किया गया जिसमें प्रभु की रॉड़ की चोट से गंभीर रूप से घायल हो गए और जिनकी बाद मे मृत्यु हो गई।

मृतक के पत्नी, बेटे और बेटियों को भी चोट लगी। पुलिस द्वारा 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही थी जिसमें पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसी जुर्म में आरोपी रोहित निवासी मडिया जमुना तट फरीदाबाद जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था जिसकी भनक क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम को लगी जो क्राइम ब्रांच सेक्टर की टीम में तैनात ASI प्रदीप, हवलदार यशपाल व संदीप तथा सिपाही मनोज ने तकनीक की सहायता व मुखबर खास की मदद लेते हुए आरोपी को यमुना तट पर जैसे ही घेरने की कोशिश की आरोपी ने अपने बचाव में यमुना नदी के अंदर छलांग लगा दी।

पीछे-पीछे क्राइम ब्रांच सेक्टर की टीम में तैनात ASI प्रदीप व सिपाही संदीप ने साहस का परिचय देते हुए यमुना के अंदर कूदे युवक के पीछे-पीछे छलांग लगा दी और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी युवक को करीब 30 फीट गहरे पानी के अंदर से निकालकर काबू कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी हत्या का प्रयास और लड़ाई झगड़े के तीन-चार मामले दर्ज हैं और वह यमुना से रहती चोरी भी करता है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग लाठी डंडे बरामद किए जाएंगे तथा मामले में फरार चल रहे आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

सलमान खान पर बढ़ते खतरे: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी: बाबा सिद्दीकी की हत्या का प्रभाव

हाल ही में एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments