Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANABhiwaniपरिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भिवानी से गंगानगर तक नई बस सेवा...

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भिवानी से गंगानगर तक नई बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

Google News
Google News

- Advertisement -

खुशी गौड़, देश रोजाना
भिवानी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को भिवानी जिले से राजस्थान के गंगानगर तक बस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा नई बस गंगानगर के लिए चलाई गई है। यह बस सुबह भिवानी से चलेगी और अगले दिन गंगानगर से सुबह 7 बजे वापसी भिवानी के लिए चलेगी। गंगानगर के रास्ते में पड़ने वाले हनुमानगढ़ से होते हुए गंगानगर तक करीब 425 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

इस अवसर पर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और हरियाणा रोडवेज के अधिकारी सहित भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज गरीबों का जहाज है। हरियाणा में बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए हरियाणा रोडवेज में बसों के बेड़े को और बड़ा और मजबूत किया जा रहा है। जरूरत पड़ेगी तो और भी बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा रोडवेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा रोडवेज की पूरे उत्तर भारत में धूम है, ज्यादातर व्यक्ति हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करना पसंद करते हैं।

इसके अलावा इस दौरान बस अड्डे पर बस चालक और परिचालक उपस्थित रहे। जिनसे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उनके हालचाल के बारे में जाना, इसके साथ ही उन्होंने गंगानगर के लिए बस में सवार यात्रियों से भी जानकारी ली और उन्हें नई बस में सफर करने के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अब इस नई बस सेवा के चलते राजस्थान से हरियाणा आने जाने के लिए लोगों को एक बेहतर सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

CBI Kejriwal: सीबीआई का आरोप, आबकारी नीति साजिश में शुरुआत से शामिल थे केजरीवाल

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपने नवीनतम पूरक आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(CBI Kejriwal:...

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

Recent Comments