सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमLATESTBWF ने जारी की शटलरों की ताजा रैंकिंग, चिराग-सात्विक कैरियर की सर्वश्रेष्ठ...

BWF ने जारी की शटलरों की ताजा रैंकिंग, चिराग-सात्विक कैरियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर

- Advertisement -

BWF ने खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया ओपन जीतने का फायदा मिला है। पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन भी शीर्ष 20 का हिस्सा हैं।

बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में रंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी ने करिअर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था। इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई थी। भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था।

पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत तीन पायदान चढकर शीर्ष 19वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन दो पायदान चढकर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एचएस प्रणय सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जो नौवे स्थान पर है। प्रियांशु राजावत चार पायदान चढकर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल में 12वें और साइना नेहवाल 31वें स्थान पर है।

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 16वें स्थान पर बने हुए हैं। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी 33वें स्थान पर जबकि तनीषा क्रास्टो ओर ईशान भटनागर 38वें स्थान पर हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

मालदीव में ‘इंडिया आउट’ का नारा लगाने वाला बना राष्ट्रपति

हिंद महासागर में एक देश है मालदीव। ग्लोब पर इस देश की आकृति केंचुए जैसी दिखती है। तीन सौ वर्ग किमी में फैले देश की कुल...

Ankit Baiyanpuriya : प्रधानमंत्री मोदी के साथ नज़र आए फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया, जानिए क्यों हो रहे है इतने चर्चित

अपनी मेहनत और आत्म-अनुशासन से प्रसिद्धि पाने वाले अंकित बैयानपुरिया का प्रधानमंत्री के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह श्रमदान करते नज़र आ रहे है आइए आपको बताते है अंकित बैयानपुरिया के जीवन के किस्से।

हरियाणा के जींद में आज “मेरी आवाज सुन लो” रैली का आयोजन, बीरेंद्र सिंह करेंगे बड़ी घोषणा

देश रोज़ाना: "मेरी आवाज सुन लो" पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज हरियाणा में इस रैली को निकाल रहे है। यह रैली जींद के...

Recent Comments