मंगलवार, सितम्बर 26, 2023
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadCM फ्लाइंग ने मारा राशन डिपो पर छापा

CM फ्लाइंग ने मारा राशन डिपो पर छापा

- Advertisement -

कृष्णा कालोनी में स्थित एक डिपो के संचालक ने सरकार द्वारा दिया गया राशन बांटने की बजाए बाजार में बेच दिया। सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की तो डिपोधारक नौबत सिंह ने राशन बेचने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह बाजार से खरीद कर लोगों को बांट देगा। डिपोधारक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चैची ने बताया कि दस्ते को इस मामले में सूचना मिली थी। जिसमें बताया था कि एसी नगर निवासी नौबत सिंह ने कृष्णा कालोनी स्थित डिपो का सरकारी राशन बेच दिया है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सतीश कुमार और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक उधम सिंह द्वारा राशन डिपों का औचक निरीक्षण किया गया।

राशन डिपोधारक नौबत सिंह हाजिर मिला। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पास कृष्णा कॉलोनी के साथ अटैच रामनगर एनआईटी फरीदाबाद का भी राशन डिपो है। डिपो में रखे राशन का भौतिक निरीक्षण करने पर स्टॉक में लगभग नौ क्विंटल गेहूं तथा 21 किलो चीनी कम पाई गई है। इस संबंध में डिपो धारक नौबत सिंह के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ऊधम सिंह,  खाद्य एवम आपूर्ति विभाग द्वारा चौकी सेक्टर 11 में अभियोग अंकित कराया गया है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा में निगम कर्मचारियों की आज भूख हड़ताल, सरकार को दी यह बड़ी चेतावनी

देश रोज़ाना: हरियाणा के रोहतक में नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने 25 से 29 सितंबर तक भूख हड़ताल पर रहने का फैसला लिया...

फरीदाबाद के इस गांव में निकला सांप, देखने के बाद उड़ेंगे आपके भी होश

देवों के देव होते हैं महादेव। उनके गले में आपने सांप को तो जरूर देखा होगा लेकिन अगर सच में ही आपके घर में...

बाल बाल बचे पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई जान, हुआ कार हादसा  

हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जननायक जनता पार्टी की राजस्थान के सीकर में हुई रैली से हरियाणा सिरसा वापस आ रहे थे...

Recent Comments