सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadरेलवे लाइन पर मिला शव, तीन युवकों हत्या का आरोप

रेलवे लाइन पर मिला शव, तीन युवकों हत्या का आरोप

- Advertisement -

कृष्णा कालोनी के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन से पुलिस ने एक कि शोर का शव बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने एसी नगर में रहने वाले तीन युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बीती रात मृतक का इन युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। चर्चा है कि झगड़े के दौरान आरोपियों से बचने के लिए किशोर रेलवे लाइन की  ओर भागा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले की छानबीन कर रहे जीआरपी के जांच अधिकारी हीरा लाल ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी के निकट रेलवे लाइन से 17 साल के किशोर का शव बरामद किया था। शव की पहचान कृष्णा कालोनी निवासी धर्मवीर के रूप में हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची थी, उस समय धर्मवीर के बड़े भाई रिंकू और अजय वहीं पर मिले थे। दोनों भाइयों ने आरोप लगाया कि धर्मवीर की हत्या की गई है और हत्या करके शव सबूत मिटाने के उद्देश्य से रेलवे लाइन पर फेंक दिया। हत्या एसी नगर के रहने वाले तीन युवकों ने की है।

क्योंकि शनिवार की रात करीब एक बजे धर्मवीर का इनसे झगड़ा हुआ था। झगड़े की जानकारी मिलने पर सेक्टर-11 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस वक्त झगड़ा शांत हो गया था। वहीं दूसरी तरफ चर्चा है कि झगड़े के दौरान धर्मवीर आरोपियों से बचने के लिए रेलवे लाइन की ओर भाग था। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि मौत का कारण कुछ भी हो,फिलहाल पुलिस ने बोर्ड के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा के जींद में आज “मेरी आवाज सुन लो” रैली का आयोजन, बीरेंद्र सिंह करेंगे बड़ी घोषणा

देश रोज़ाना: "मेरी आवाज सुन लो" पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज हरियाणा में इस रैली को निकाल रहे है। यह रैली जींद के...

चरखा कातकर जनता की आवाज़ बुलंद करने का लिया प्रण

देश रोज़ाना: विश्व को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले सादगी की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन लाल बहादुर...

मालदीव में ‘इंडिया आउट’ का नारा लगाने वाला बना राष्ट्रपति

हिंद महासागर में एक देश है मालदीव। ग्लोब पर इस देश की आकृति केंचुए जैसी दिखती है। तीन सौ वर्ग किमी में फैले देश की कुल...

Recent Comments