Saturday, February 8, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiप्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चरित्र हनन का किया गया प्रयास!

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चरित्र हनन का किया गया प्रयास!

Google News
Google News

- Advertisement -


संजय मग्गू
राजनीतिक दलों के नेताओं पर आरोप लगना, कोई नई बात नहीं है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते ही रहते हैं। चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए जाते हैं। कुछ मामलों में तो एफआईआर भी दर्ज कराए जाते हैं ताकि सामने वाले का मनोबल कमजोर हो जाए और वह चुनाव हार जाए। लेकिन चुनाव के दौरान चरित्र पर हमला करने की प्रवृत्ति भारतीय राजनीति में कभी नहीं रही। हरियाणा में तो चुनाव भी निपट गए हैं। ऐसी स्थिति में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली के खिलाफ हिमाचल के कसौली में एक महिला द्वारा दर्ज कराया गया सामूहिक दुष्कर्म का मामला चौंकाने वाला है। जिस तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम इस मामले में घसीटा गया, वह मामला उजागर होने के समय से ही संदिग्ध लग रहा था। पीड़ित महिला ने एफआईआर में कहा कि 3 जुलाई 2023 को कसौली के होटल रोज कामन में उसके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सिंगर रॉकी मित्तल ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह अपनी सहेली के साथ कसौली घूमने गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात गायक राकी मित्तल और भाजपा अध्यक्ष बडौली से हुई थी। राकी मित्तल उर्फजय भगवान और बडौली ने उसे म्युजिक एलबम में रोल दिलाने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने उसी समय एफआईआर दर्ज नहीं कराया। उसने इंतजार किया और 13 दिसंबर 2023 को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। यदि उसके साथ दुराचार हुआ था, तो उसने तत्काल पुलिस के पास जाना उचित क्यों नहीं समझा? उसने कथित दुराचार के इतने दिनों बाद किसके कहने पर मामला दर्ज कराया, यह भी जांच का एक विषय हो सकता है। यह सारा मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। उस महिला की कथित सहेली ने भी दिल्ली में मीडिया के सामने आकर कह दिया है कि पीड़िता के साथ कोई दुराचार नहीं हुआ था। वह केवल राकी मित्तल से ही मिले थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बडौली जब से मामला उजागर हुआ है, तब से कहते चले आ रहे हैं कि मामला पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा है। वहीं गायक राकी मित्तल का कहना है कि इसमें भाजपा के ही कुछ नेताओं का हाथ है। उन्होंने ही मेरे और बडौली के खिलाफ षड्यंत्र रचा है। विधानसभा चुनाव के दौरान ही बडौली के खिलाफ कुछ नेता मुझे गवाह बनाना चाहते थे। जिस तरह मामले को उभारा गया है, उससे इस बात की पूरी आशंका है कि बडौली के खिलाफ साजिश रची गई है। इसमें किनका हाथ है, यह जांच का विषय है। राजनीति में इस तरह चरित्र हनन की कोशिश करना निंदनीय है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

नशा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- बता दे कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ नशा तस्करों पर भी लगातार...

टेलिग्राम टास्क में 14 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में 1 आरोपी को साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने जोधपुर से...

फरीदाबाद- आजकल तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी का सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग...

जीरो पावर्टी के पहले लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी, खिल उठा परिवार का चेहरा

*- मुख्य सचिव ने ऑफिस में स्कीम की पहली बेनिफिशरी लखनऊ की रूबी के पति को सौंपा नौकरी का ऑफर लेटर* *- राम सागर...

Recent Comments