Friday, February 7, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiस्वामी विवेकानंद और नगरवधु

स्वामी विवेकानंद और नगरवधु

Google News
Google News

- Advertisement -

बोधिवृक्ष
अशोक मिश्र
अजीत सिंह का जन्म 16 अक्टूबर 1861 को उत्तरी राजस्थान के अलसीसर के शेखावत रियासत में हुआ था। इनके पिता का नाम छत्तू सिंह था। अजीत सिंह को खेतड़ी के राजा फतेह सिंह ने गोद लिया था। राजा अजीत सिंह को स्वामी विवेकानंद का मित्र और शिष्य बताया जाता है। राजा अजीत सिंह ने ही स्वामी विवेकानंद को शिकागो में आयोजित धर्म संसद में जाने के लिए प्रेरित किया और संसाधन मुहैया कराए। कहा तो यह भी जाता है कि राजा अजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद के लिए सौ रुपये मासिक वजीफा बांध दिया था जो विवेकानंद की मां की मृत्यु तक कायम रहा। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि नरेंद्र नाथ को नाम भी सच्चिदानंद की जगह विवेकानंद राजा अजीत सिंह ने सुझाया था। एक बार की बात है। राजा अजीत सिंह के बेटे जय सिंह के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए स्वामी विवेकानंद खेतड़ी आए। जन्मोत्सव में होने वाले संगीत कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए एक नगरवधु भी आई हुई थी। वह जब कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई तो स्वामी विवेकानंद को बुरा लगा और वह उठकर अपने कमरे में चले गए। स्वामी जी को उठकर जाता देखकर नर्तक सोचने लगी कि यह कैसा साधु है। अपने ज्ञान और तेज के लिए स्वामी जी असहज महसूस कर रहे हैं और मुझ जैसी नगरवधु का सामना करने से डर रहे हैं। उसने कार्यक्रम प्रस्तुत करना शुरू किया और गाने लगी-प्रभु जी, मेरे अवगुण चित न धरो। यह सुनकर स्वामी जी को लगा कि मैंने वहां से उठकर गलत किया। माना कि उसमें कुछ अवगुण हैं, लेकिन मुझे उससे डरने की क्या जरूरत है। यह सोचकर स्वामी विवेकानंद उस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने संगीत कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। वैसे दिल से स्वामी जी निर्मल थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

अलायंस क्लब में हुई नई नियुक्तियां

पलवल । अलायंस क्लब पलवल सिटी हार्ट द्वारा एक स्थानीय रेस्टोरेंट में क्लब की जनरल बॉडी मीटिंग में नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति...

ईर्ष्यालु व्यक्ति राज्य में रहने लायक नहीं

बोधिवृक्षअशोक मिश्रईर्ष्या कभी सुखद नहीं होती है। ईर्ष्यालु व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा परेशान रहता है। ऐसे व्यक्ति से दूसरे लोग खुश नहीं रहते...

देसी कट्टा सहित आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते...

Recent Comments