गुरूवार, सितम्बर 28, 2023
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमEDITORIAL News in Hindiबोधिवृक्ष: सम्राट पीटर का दूर हुआ भ्रम

बोधिवृक्ष: सम्राट पीटर का दूर हुआ भ्रम

- Advertisement -

भ्रम एक ऐसी स्थिति है जिसमें फंसे व्यक्ति को सच्चाई का ज्ञान नहीं रहता है। वह व्यक्ति अपने और संसार के बारे में सोचता कुछ है और वास्तविकता कुछ और ही होती है। ऐसे ही एक सम्राट थे पीटर। वे रूस जैसे विशाल  देश के सम्राट थे। वैसे तो सम्राट उदार हृदय, प्रजावत्सल और धर्म निष्ठ थे। वे अपनी प्रजा के कल्याण के लिए भी प्रयासरत रहते थे। प्रजा में उनका बड़ा सम्मान था, लेकिन कई बार वे कुछ बातों को लेकर भ्रम में रहते थे। एक बार उन्होंने अपनी प्रजा के लिए एक विशालकाय चर्च का निर्माण करवाया। वह रोज उस चर्च में प्रार्थना करने जाते थे। सम्राट को चर्च आता देखकर भारी भीड़ जमा होती थी।

 एक दिन उन्होंने पादरी से कहा कि हमारे देश की प्रजा बड़ी धार्मिक है। पादरी ने उस समय तो कुछ नहीं कहा, लेकिन शाम को उसने कुछ लोगों को संदेश भिजवा दिया कि कल सम्राट चर्च नहीं आएंगे। दूसरे दिन सम्राट निश्चित समय पर चर्च पहुंचे, तो देखा कि कुछ लोग वहां मौजूद हैं। सम्राट ने पादरी से इसकी वजह पूछी, तो पादरी ने कहा कि यहीं की जनता धर्मभीरु नहीं सम्राट भीरु है।

आपने कल जो भीड़ देखी थी, वह आपके कारण थी। कल मैंने संदेश भिजवा दिया था कि आज सम्राट नहीं आएंगे। आपकी वजह से चर्च आने वाले लोग नहीं आए। सच्चे धार्मिक तो कुछ ही लोग हैं जिनको इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि सम्राट आने वाले हैं या नहीं। यह सुनकर सम्राट पीटर आश्चर्यचकित रह गए। वे मानते थे कि उनके देश की प्रजा धार्मिक है। वह प्रभु की आराधना के लिए चर्च आती है। इसके बाद पीटर की आंख खुल गई। कई बातों में उनका भ्रम दूर हो गया।

अशोक मिश्र

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा के 4 जिलों में NIA की छापेमारी, आतंकियों से जुड़े बड़े सुराग लगे हाथ

हरियाणा के चार जिलों में NIA ( नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) ने कार्यवाही की घोषणा की है। एनआईए की इस कार्यवाही का मकसद खालिस्तानी आतंकी...

Delhi Metro बना OYO होटल , स्मूच करते दिखे Couple

Viral Video video : OYO  होटल अपनी प्राइवेसी के लिए जाना जाता है यदि कोई oyo का नाम लेता है तो दिमाक में सिर्फ...

जेजेपी रैली पर महिलाओं ने लगाएं गंभीर आरोप, जेजेपी की महिला विंग ने दिया बड़ा बयान

25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की जयंती मनाई गई थी जिसको लेकर राजस्थान के सीकर में जेजेपी ने रैली आयोजित की...

Recent Comments