मंगलवार, सितम्बर 26, 2023
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAतीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में...

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान

- Advertisement -

रोहतक। हरियाणा के रोहतक स्थित महम-भिवानी रोड पर शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि भैणी चंद्रपाल गांव स्थित शिव भट्ठा से एक ट्रैक्टर ईंटें भरकर भिवानी की ओर जा रहा था। उसमें ड्राइवर के साथ वाली सीट पर भट्ठे पर काम करने वाला एक मजदूर बैठा था। इसी बीच वह रास्ते में किसी कारणवश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर के नीचे आ गया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा
मृतक की पहचान भैणी चंद्रपाल गांव के रहने वाले 32 वर्षीय जोगेंद्र के रुप में हुई है। वह भैणी चंद्रपाल गांव स्थित शिव भट्‌ठे पर एक मजदुर के तौर पर काम करता था। शुक्रवार को जोगेंद्र एक ट्रैक्टर में ईंटें लेकर भिवानी जा रहा था। बांके बिहारी ऑयल मिल के पास इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रैक्टर से मजदूर ईंटों से भरी ट्रॉली में जाने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिसके बाद ट्रॉली का टायर उसके ऊपर से गुजर जाने के कारण उसकी जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

तीन बच्चों का पिता था जोगेंद्र
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के बाद आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक तीन बच्चों का पिता था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी तुरंन्त घटनास्थल पर पहुंच गए।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Textile Industry District : कपड़ों के बेहतरीन उत्पादन के लिए जाना जाता है उत्तर प्रदेश का यह जिला

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत अलग-अलग उत्पादों की पहचान की गई है जिनमें प्रदेश के एक जिले को कपड़ों के बेहतरीन उत्पादन के लिए चुना गया है।

Rubina Dilaik: प्रेग्नेंसी में भी फैशन गोल दे रही हैं, देखें रुबीना का फैशन

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रूबीना दिलैक हर तरह के outfit में खूबसूरत लग रही हैं। वह bodycon dresses से लेकर ढीले-ढाले कुर्तों तक, हर तरह के कपड़े पहनती हैं।

हरियाणा में निगम कर्मचारियों की आज भूख हड़ताल, सरकार को दी यह बड़ी चेतावनी

देश रोज़ाना: हरियाणा के रोहतक में नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने 25 से 29 सितंबर तक भूख हड़ताल पर रहने का फैसला लिया...

Recent Comments