Saturday, February 8, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadबेटी बचाओ अभियान ने धूमधाम से लाडली लोहड़ी उत्सव मनाया- हरीश चन्द्र आज़ाद

बेटी बचाओ अभियान ने धूमधाम से लाडली लोहड़ी उत्सव मनाया- हरीश चन्द्र आज़ाद

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान ने सैक्टर 10 में धूमधाम से लाडली लोहड़ी उत्सव चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा के संयोजन और राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद की अध्यक्षता में मनाया। कार्यक्रम में लाडलीयों तनिषका आहूजा, सातविका भाटिया, इशा अरोड़ा, मोनल कुकरेजा व नीरल कुकरेजा ने पंजाबी गीतों पर भंगड़े व गिद्दे करके धूम मचाई। उसके बाद लाडलीयों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के अंत में बेटियों ने लोहड़ी दहन किया।

संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान का यह 18वाँ लाडली लोहड़ी उत्सव है। उन्होंने बताया कि हमने बेटियों के नाम लोहड़ी मनाने की शुरूआत 18 वर्ष पहले की थी उसके बाद समाज में बेटियों की लोहड़ी मनाने की प्रथा आरम्भ हो गई। चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने बताया कि बेटियों के नाम लोहड़ी उत्सव मनाकर जो संदेश हम समाज को देना चाहते थे वह समाज ने ग्रहण किया और तब से समाज ने बेटियों के जन्म पर भी लोहड़ी मनाकर खुशियों का इज़हार किया।

चेयरमैन जगजीत कौर ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान फरीदाबाद ही नहीं देश के कौने कौने में कन्या भू्रण हत्या रोकने के कार्यक्रम करता रहता है और लाडली लोहड़ी उत्सव करनाल में हमारी टीम ने कई वर्ष किया और जहाँ जहाँ हमारी संस्था की इकाई है वहाँ-वहाँ लिंगानुपात में तेजी से सुधार हुआ है। महिला विंग की चेयरमैन शीतल लूथरा ने बताया कि प्रदेश में फिर से लिंगानुपात घट रहा है इसलिये हमारी संस्था ने आज लाडली लोहड़ा उत्सव में कन्या भु्रण हत्या को रोकने के लिये बिगुल बजा दिया है।

इस मौके पर किरण शर्मा, सुषमिता भौमिक, यशपाल भल्ला, जगजीत कौर, शीतल लूथरा,अमित भाटिया, सुनीता भाटिया, कमला वर्मा, डिम्पल खुराना, कुलदीप सिंह, बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर मोनल व नीरल कुकरेजा, कुसुम वशिष्ठ, भावना बोदरा, सविता, रीत, चित्रा, रजनी गुप्ता, प्रगया भाटिया, गुंजन भाटिया, सारिका भाटिया, निशा कुकरेजा, जगदीश वर्मा, नरेश डुडेजा, रमेश मक्कड़ व ब्रजेश कुमार आदि विषेश रूप से उपस्थित थे।

हरीश चन्द्र आज़ाद

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

New Youtube feature

Most Popular

Must Read

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा

*-औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया**-नायब सिंह सैनी ने सपरिवार पवित्र डुबकी...

जीरो पावर्टी के पहले लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी, खिल उठा परिवार का चेहरा

*- मुख्य सचिव ने ऑफिस में स्कीम की पहली बेनिफिशरी लखनऊ की रूबी के पति को सौंपा नौकरी का ऑफर लेटर* *- राम सागर...

लावारिस अवस्था में मिले करीब 2 वर्षीय बच्चे के परिजनों की तलाश कर किया हवाले, लौटाई खुशी

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़ कुशल पाल के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-8 की टीम पुलिस चौकी सेक्टर-11 ने...

Recent Comments