शिव कुमार शर्मा
कुरुक्षेत्र, 11 फरवरी 2025 – स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन, पलवल, कुरुक्षेत्र में आज निदेशक डॉ. ऋषि गोयल के निर्देशन में वूमेन सेल द्वारा “महिला जागरूकता” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन वूमेन सेल कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरकारी कन्या महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और सामाजिक कल्याण एवं राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में संस्थान प्रभारी डॉ. प्रवीण ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि डॉ. रीता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन डॉ. तानिया गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप, डॉ. अजमेर, डॉ. राजेंद्र, डॉ. सुमित और डॉ. गीता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महिला जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन
- Advertisement -
- Advertisement -