Thursday, January 16, 2025
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaलड़कियों के स्कूल जाने में भी खतरा , स्कूल से गायब हुई छात्रा, मचा...

लड़कियों के स्कूल जाने में भी खतरा , स्कूल से गायब हुई छात्रा, मचा हड़कंप

Google News
Google News

- Advertisement -

जालंधर (अश्विनी ठाकुर  )—-

जालंधर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में नर्सिंग स्कूल से जीएनएम (GNM) की पढ़ाई कर रही छात्रा अचानक गायब हो गई। छात्रा के लापता होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने 4 महीने पहले गुरदासपुर से जालंधर शहीद बाबू लाभ सिंह नर्सिंग स्कूल में GNM में दाखिला लिया था। बताया जा रहा है कि वह गत बुधवार को स्कूल में सुबह 9 बजे के करीब हाजिरी लगवाने के बाद बिना किसी को को कुछ बताए वहां से निकल गई।

इस संबंधी स्कूल मैनेजमैंट ने पहले छात्रा की सहेलियों से बातचीत की जिन्होंने बताया वह इस बारे कुछ बताकर नहीं गई है और आखिर बार उसे क्लास में ही देखा गया। इसके बाद जब रात तक छात्रा वापस नहीं आई तो उन्होंने उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी और थाना नंबर 4 में इसका शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार लड़की की आखिरी लोकेशन फगवाड़ा की है जिसके बाद उसका फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने इस संबंधी बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही छात्रा को ट्रेस कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

pay-commission:मोदी सरकार का बड़ा फैसला- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग को मंजूरी

केंद्र सरकार (pay-commission:)ने नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है,...

Akhilesh by-election:अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को ‘देश का सबसे बड़ा उपचुनाव’ करार दिया

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष (Akhilesh by-election:)अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को ‘देश का सबसे बड़ा उपचुनाव’ बताते...

जानिए अपना राशिफल (2025)(शुक्रवार 17 जनवरी 2025)

शुक्रवार का दिन जो की अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए ख़ास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की...

Recent Comments