रविवार, दिसम्बर 10, 2023
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAएनएचएआई दस्ते ने हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाया

एनएचएआई दस्ते ने हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाया

Google News
Google News

- Advertisement -

पृथला। दिल्ली आगरा हाईवे का रखरखाव कर रही कंपनी क्यूब हाइवे के तोड़फोड़ दस्ते ने बुधवार को गदपुरी टोल प्लाजा के समीप में रेहड़ी व ढाबों को हटा दिया। इसके बाद बघौला में व्हीकल अंडरपास के निर्माण को लेकर रास्ते की सभी अड़चनों को दूर करने के लिए पैमाईश करवाई।


क्यूब हाईवे के प्रोजेक्ट हेड वैभव शर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। इंसीडेंट मैनेजर राजकुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इससे पहले पलवल के बस अड्डा के समीप में भी अवैध कब्जे हटाने का काम किया, हालांकि एक स्थान पर लोगों के विरोध के चलते दस्ते को वापस लौटना पडा। इंसीडेंट मैनेजर राजकुमार ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क किनारे बड़े बड़े बोर्ड व होर्डिंग लगा लिया गए। इसी तरह गदपुरी टोल प्लाजा पर रेहड़ी व ढाबों पर अतिक्रमण के चलते सड़क हादसों की आशंका बनी रहती थी। इसके चलते अतिक्रम हटाने का यह अभियान।चला गया। इसी तरह होडल बॉर्डर से फरीदाबाद बॉर्डर के बीच यह अभियान जारी रहेगा।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

WPL Auction 2024: काश्वी गौतम और सदरलैंड पर जमकर बरसे पैसे…

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं, किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकी..

IND vs ENG : गेंदबाजों ने दिखाया दम, फिर भी हार गए हम

रेणुका ठाकुर ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर ने नताली सीवर ब्रंट (16 रन) को आउट किया। एलिस कैप्सी 25 रन बनाकर सायका इशाक की गेंद पर आउट हुईं।

हरियाणा में आत्महत्या की घटती प्रवृत्ति एक सकारात्मक संकेत

देश रोज़ाना: आत्महत्या की घटनाएं इधर कुछ वर्षों से पूरे देश बढ़ रही हैं। यह काफी चिंताजनक है। आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के बीच...

Recent Comments