Thursday, January 16, 2025
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadजिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Google News
Google News

- Advertisement -

– पीओ मीनाक्षी चौधरी ने विजेताओं को नकद ईनाम तथा प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

फरीदाबाद, 10 जनवरी।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन सैक्टर 12 स्थित खेल परिसर में किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में ये प्रतियोगिता कराते हुए महिला सशक्तिकरण का सन्देश दिया जा रहा है कि वे गृह कार्य के साथ ही समसामयिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदार हैं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष की महिलाओं ने 300 मीटर, 400 मीटर दौड तथा 5 किलोमीटर की साईकिल रेस तथा 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर रेस में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम मीना देवी, द्वितीय रेनू राणा तथा तृतीय शशि रानी रही। जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम पिंकी द्वितीय कुसुम तथा तृतीय मधू रही। 400 मीटर की रेस में दिव्या ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा ललीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में प्रथम सुदेश, द्वितीय तरूनम तथा तृतीय मुन्नी रही। 300 मीटर रेस मे प्रथम दृष्टि, द्वितीय इन्दू तथा तृतीय नेहा रही। साइकिल रेस की प्रतियोगिता में प्रथम अंशिका, द्वितीय काजल तथा तृतीय रेनू रही।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महिला खेलकूद प्रतियोगिता में दो पुराने खेल, मटका रेस और आलू चम्मच रेस को हटाकर म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो को शामिल किया गया। जिसको महिलाओं ने काफी पसन्द किया। प्रतियोगिता में खेल विभाग से दो कोचों के साथ बालकृष्ण भाटिया द्वारा सभी प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। अन्त में सभी विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता को क्रमशः 4100 रुपये 3100 रुपये व 2100 रूपये नकद ईनाम तथा प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक, जिले की सभी महिला एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी, सभी सुपरवाईजर तथा अन्य स्टॉफ भी शामिल रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला:चाकू से 6 वार किए, एक करोड़ रुपए की डिमांड की

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला किया गया। हमलावर ने चाकू से सैफ पर छह वार किए, जिससे वे...

sambhal up:संभल में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, 1,400 मामले दर्ज

संभल (sambhal up:)में शाही जामा मस्जिद में 24 नवंबर, 2024 को अदालत के आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के बाद...

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की पत्रकारों के साथ वार्ता, विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

पत्रकारों से पुलिस आयुक्त का आवाह्न, खबरों के माध्यम से आमजन को साइबर अपराध, यातायात व अन्य विषयों पर करें जागृत। फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त...

Recent Comments