देश रोज़ाना: हरियाणा के पूर्व मीडिया सलाहकार रह चुके अमित आर्य को केंद्र सरकार के द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा दी गयी है। अब अमित आर्य को सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है। अमित आर्य के ऊपर 5 राज्यों का कार्यभार है। यह 5 राज्य हरियाणा, पंजाब हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ है। इन पांच राज्यों का कार्यभार सौंप दिया गया है।
अमित आर्य के पास जब मीडिया का कर्यभार था तो उन्होंने हर जिले में एक – एक मीडिया सेंटर खुलवाने का आदेश दिया था। जिसके बाद से ही हर एक जिले में मीडिया सेंटर खोले गए थे। जिसके बाद अब पत्रकारों की पेंशन योजना भी शुरू कर दी गई है। 2014 से वह हरियाणा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे है। लेकिन बाद में उन्होंने कुछ कारणों के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
कौन है अमित आर्य
अमित आर्य का शुरूआती जीवन मीडिया के इर्द- गिर्द ही रहा है। उन्होंने कई बड़े- बड़े संस्थानों में काम किया है। वह ‘इंडिया न्यूज’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे और उन्होंने वहां असाइनमेंट हेड सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इसके बाद कुछ समय तक उन्होंने ‘पी7’ न्यूज चैनल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी।
‘इंडिया न्यूज’ की दूसरी पारी के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने बतौर हेड ‘इंडिया न्यूज’ हरियाणा की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व भी किया था। इसके अलावा वह ’एम.एच1’ न्यूज की लांचिंग टीम का हिस्सा भी रहे।