रविवार, दिसम्बर 3, 2023
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAHaryana: रोडवेज कर्मचारियों का आज धरना प्रदर्शन, परिवहन मंत्री ने उठाया बड़ा...

Haryana: रोडवेज कर्मचारियों का आज धरना प्रदर्शन, परिवहन मंत्री ने उठाया बड़ा कदम

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा में दिवाली की रात एक हरियाणा रोडवेज चालक की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसके चलते आज सभी हरियाणा रोडवेज कर्मचारी आज चक्का जाम करेंगे। जिसके चलते प्रदेश भर के सभी कर्मचारी प्रदर्शन पर रहेंगे। इससे यातायात की सुविधा प्रभावित होगी। सभी कर्मचारियों की मांग है कि मृतक राजवीर सिंह को शहीदी का दर्जा दिया जाए।

झज्जर में सुबह 5 बजे से हरियाणा रोडवेज का स्टाफ पूरी तरह हड़ताल पर चला जाएगा। जो बसें रूट पर गई है, उनके वापिस लौटने के बाद कोई बस नहीं चलेगी। सुबह भाई दूज है, ऐसे में उन परिवारों को दिक्कत आएगी जो जिन्हे परंपरा का निर्वाह करने के लिए जाना है। कैथल में भी रोडवेज कर्मचारी सुबह हड़ताल पर जाएंगे।

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियंस के प्रधान को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मीटिंग के लिए बुलाया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बुधवार शाम यानी आज 5 बजे चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी के साथ मुलाकात करेंगे।

आज भाई दूज का त्यौहार है। जिसके कारण आज काफी महिलाएं त्यौहार को मनाने के लिए अपने भाई के घर जायंगी। ऐसे में बहुत से महिलाएं हरियाणा रोडवेज बस में सफर करती है। यदि बस नहीं चलेंगी तो यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही यात्रियों को सुविधा के लिए अन्य वाहनों पर आश्रित रहना पड़ सकता है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments