गुरूवार, दिसम्बर 7, 2023
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAHaryana: दो दिन हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

Haryana: दो दिन हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

Google News
Google News

- Advertisement -

Desh rozana: हरियाणा के हिसार जिले में निगम कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर है। यह कर्मचारी आज और कल दो दिन हड़ताल पर रहने वाले है। सभी सफाई कर्मचारियों की अपनी मांगे है। अपनी मांगों को लेकर सभी कर्मचारी निकाय मंत्री कमल गुप्ता के आवास का दौरा करेंगे। पुरे शहर में मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हिसार के नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान राजेश बागड़ी का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर 2022 से ही हड़ताल पर है। 11 दिन की व्यापक हड़ताल भी की थी। लेकिन प्रशासन पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। सफाई कर्मचारी हर बार अपनी मांगों को उठाते है। लेकिन, कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाता है।

15 अक्तूबर को रोहतक में की गई राज्य स्तरीय आक्रोश रैली में सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसी के तहत यह महापड़ाव डाला जाएगा। पहले दिन महापड़ाव में हिसार के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी व जींद के कर्मचारी शामिल होंगे। इस महापड़ाव की अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री करेंगे।

हिसार में सफाई कर्मियों के भारी रोष को देखते हुए चारों ओर पुलिस तैनात कर दी है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

मंदिर जाने को लेकर AAP MLA का विवादित बयान कहा, ऐसी जगह जाना बंद करें जहां…..

दिल्ली की सीमापुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हिन्दू आस्था का केंद्र मंदिरों के बारें में वह कुछ ऐसा बोल गए तो उन्हें नहीं बोलना था।

अपने भीतर प्रेम का उजाला तो फैलने दीजिए..

भारत में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसा पूरी दुनिया में हो रहा है। तनाव ने तो पूरी दुनिया पर कब्जा कर लिया है। तनाव की कोई एक किस्म नहीं है। ईएमआई भरनी है, बच्चे की फीस देनी है, नौकरी खोजनी है, जैसे न जाने कितने तनाव हैं जिसको झेलते-झेलते आदमी आजिज आ जाता है।

ChatGPT vs Google Bard : चैटजीपीटी को मात देगा गूगल का Gemini AI

गूगल ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिससे संदेश को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाया जा सकता है। दावा है कि यह बिल्कुल इंसान के न्यूरॉन्स की तरह काम करेगा।

Recent Comments