Thursday, March 27, 2025
32.8 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaPM Austria visit: 41 साल में ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बनेंगे...

PM Austria visit: 41 साल में ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी, जानें उनसे पहले कौन-कौन कर चुका है ऑस्ट्रिया की यात्रा

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रिया (PM Austria visit) की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनकी यह यात्रा 41 वर्षों में भारत की ओर से किसी प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। उनसे पहले इंदिरा गांधी 1971 और 1983 में इस देश की यात्रा पर गई थीं। मोदी की यह आधिकारिक यात्रा 9-10 जुलाई को शुरू होगी। यह तरीख इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन भारत और ऑस्ट्रिया अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं।

PM Austria visit: 1949 में स्थापित हुए थे राजनयिक संबंध

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच 1949 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री के रूप में 1955 में ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा (PM Austria visit) की थी। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर भारत-ऑस्ट्रिया द्विपक्षीय संबंधों के विवरण के अनुसार, भारत और ऑस्ट्रिया के बीच नेताओं, मंत्रियों तथा सांसदों के स्तर पर यात्राओं का नियमित आदान-प्रदान होता रहा है, जो बताता है कि दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत करने को महत्व देते हैं।

PM Austria visit:1971 में इंदिरा गांधी ने की थी यात्रा

वेबसाइट पर भारत के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों की ऑस्ट्रिया यात्राओं (PM Austria visit) का इतिहास भी साझा किया गया है। इस पर दिए विवरण के अनुसार, इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में 1971 में ऑस्ट्रिया की अपनी पहली यात्रा (prime minister Indira Gandhi visited Austria) की थी। इसके बाद 1980 में तत्कालीन ऑस्ट्रियाई चांसलर ब्रूनो क्रेस्की की भारत यात्रा हुई थी। वर्ष 1983 में गांधी की ऑस्ट्रिया की दूसरी यात्रा के बाद 1984 में तत्कालीन ऑस्ट्रियाई चांसलर फ्रेड सिनोवाट्ज़ की भारत यात्रा हुई थी।

राष्ट्रपति स्तर की भी हुई हैं यात्राएं

विदेश मामलों के जानकार की मानें तो गांधी 1983 की अपनी यात्रा (PM Austria visit) के दौरान 16-18 जून तक विएना में थीं। हालांकि, इंदिरा गांधी की यात्रा के बाद भारत से किसी प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया की यात्रा नहीं की। राष्ट्रपति स्तर की यात्राएं जरूर हुई हैं। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 1999 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी। इसके बाद 2005 में ऑस्ट्रिया के तत्कालीन राष्ट्रपति हेंज फिशर ने भारत की यात्रा की थी। 2010 में तत्कालीन ऑस्ट्रियाई उप-चांसलर जोसेफ प्रोल भारत आए और इसके बाद 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की थी।

रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर जाएंगे पीएम

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया को प्रधानमंत्री मोदी के आठ-दस जुलाई की रूस और ऑस्ट्रिया की आगामी यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर आठ-नौ जुलाई को मॉस्को की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments