सोमवार, सितम्बर 25, 2023
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaआठ महीने की बच्ची को कलयुगी माँ ने मात्र 800 रुपए के...

आठ महीने की बच्ची को कलयुगी माँ ने मात्र 800 रुपए के लिए बेचा, क्या रही वजह

- Advertisement -

ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक मामला सामने आया है यहां पर रह रही एक आदिवासी महिला ने अपनी आठ माह की बेटी को केवल 800 रुपए में बेच दिया। महिला की पहचान मयूरभंज जिले के बिप्रचरणपुर गांव की रहने वाली करामी मुर्मू नामक महिला के रूप में हुई है। दरअसल महिला के पहले से एक बेटी थी इस बार भी बेटी के होने से वह नाखुश थी। महिला ने अपने पति मुसु मुर्मू से छुपकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जब महिला के पति को इस बारे में पता चला तो उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने फिलहाल आरोपी महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गरीबी से तंग आकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक यह आदिवासी कपल बिप्रचरणपुर गांव का रहने वाला है। उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। महिला को पहले ही एक बेटी थी जब उसे दूसरी बेटी हुई तो वह बेहद परेशान रहने लगी। उसने अपने पड़ोसी माही मुर्मू को बताया कि वह बच्ची की परवरिश नहीं कर पा रही है। माही मुर्मू जो कि दलाल के रूप में काम करता है, उसने बच्ची के लिए खरीदार ढूंढे। आरोपी महिला ने अपनी आठ महीने की बेटी को सौदा तय होने के बाद अखिल मरांडी और फुलमणि को सौंप दिया।

बच्ची के पिता ने दी पुलिस में शिकायत
इस बीच बच्ची के पिता काम के सिलसिले में तमिलनाडु गए हुए थे। घर लौटकर उन्होंने अपनी पत्नी से अपनी दूसरी बेटी के बारे में पूछा। तब महिला ने उन्हें बताया की बच्ची की मृत्यु हो गई है। बाद में उसे आसपास रहने वाले लोगों से पता चला कि उसकी बेटी को बेच दिया गया है। जिसके बाद सोमवार को मुसु मुर्मू ने अपनी पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ खूंटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मंगलवार को आरोपी महिला समेत सभी आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मयूरभंज के एसपी बटुला गंगाधर ने बताया कि फिलहाल बच्ची को देखभाल के लिए चाइल्डकेयर में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी के लिए धारा 370 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, मनोहर लाल ने कह दी ऐसी बात….

देश रोज़ाना: हरियाणा में लगातार चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी पर कोई न कोई नेता या मंत्री...

पलवल में ठेकेदार की लापरवाही का शिकार हुआ मासूम बच्चा, पिता ने दिया यह बयान

देश रोज़ाना: हरियाणा के पलवल जिले से ठेकेदार की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही की सजा 10 साल के मासूम बच्चे...

Interview Tips: इंटरव्यू पर जाने से पहले करें यह काम समझों आपकी नौकरी पक्की

क्या आप भी बार-बार इंटरव्यू में फेल होकर निराशा हो गए हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनके इस्तेमाल से आप अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Recent Comments