Saturday, February 8, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhidelhi election:वोट के लिए भाजपा धन और सोने की चेन बांट रही...

delhi election:वोट के लिए भाजपा धन और सोने की चेन बांट रही है: केजरीवाल

Google News
Google News

- Advertisement -

आम आदमी पार्टी (delhi election:) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा मतदाताओं को लुभाने के लिए धन और सोने की चेन जैसी चीजें बांट रही है।

एक संवाददाता (delhi election:)सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि आप का जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और पार्टी को एक बार फिर से पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा के पास आप को चुनौती देने के लिए न तो दूरदृष्टि है और न ही नेतृत्व। उनके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है और उन्होंने अपने सभी हथियार डाल दिए हैं।”

भाजपा पर चुनावों में अनुचित तरीकों का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, “भाजपा वोट खरीदने के लिए जैकेट, जूते, साड़ियां, धन और सोने की चेन तक बांट रही है। मैंने सुना है कि कुछ कॉलोनियों में सोने की चेन बांटी जा रही हैं। भाजपा कह रही है कि वह लोगों के वोट खरीदेगी।”

उन्होंने(delhi election:) दिल्ली के नागरिकों से अपील की, “अगर चुनाव के दौरान कोई भी उम्मीदवार, चाहे वह आप का हो या किसी अन्य पार्टी का, आपको धन या सामान की पेशकश करता है, तो उसे वोट न दें।”

केजरीवाल ने भरोसा जताया कि दिल्ली में एक बार फिर आप की स्थिर सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि आप का ग्राफ ऊपर बढ़ रहा है। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।”

दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। वर्ष 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने क्रमशः 67 और 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 2015 में तीन और 2020 में आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस दोनों चुनावों में खाता खोलने में विफल रही थी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा

*-औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया**-नायब सिंह सैनी ने सपरिवार पवित्र डुबकी...

जीरो पावर्टी के पहले लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी, खिल उठा परिवार का चेहरा

*- मुख्य सचिव ने ऑफिस में स्कीम की पहली बेनिफिशरी लखनऊ की रूबी के पति को सौंपा नौकरी का ऑफर लेटर* *- राम सागर...

महाकुम्भ में उमड़ा ‘आस्था का महासागर’, स्नानार्थियों की संख्या 40 करोड़ के पार

*- महाकुम्भ में बसंत पंचमी के बाद भी नहीं कम हो रही जन आस्था, स्नान को देशभर से आ रहे लोग**- महाकुम्भ की शुरुआत...

Recent Comments