Friday, January 17, 2025
10.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiDelhi Kejriwal:केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना,कहा- दिल्ली में कानून-व्यवस्था की...

Delhi Kejriwal:केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना,कहा- दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दे

Google News
Google News

- Advertisement -

आम आदमी पार्टी (आप) के (Delhi Kejriwal:)प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अराजक कानून-व्यवस्था की स्थिति को नहीं संभाल सकते, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में अराजकता का माहौल है और बढ़ते अपराधों के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। यह बयान उन्होंने पीतमपुरा झुग्गी बस्ती में एक युवक के परिजनों से मुलाकात के बाद दिया, जिसे उसके घर के बाहर चाकू घोंपकर मारा गया था।

केजरीवाल (Delhi Kejriwal:)ने कहा, ‘‘इस इलाके में दो युवकों पर सात से आठ स्थानीय लड़कों ने हमला किया। मनीष को कई बार चाकू मारे गए और मुझे बताया गया कि उसकी मौत इसलिए हुई क्योंकि उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। जबकि दूसरे पीड़ित हिमांशु को बचा लिया गया। पुलिस ने गवाह के तौर पर उसका बयान भी दर्ज नहीं किया है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह भी कहा, ‘‘अगर अमित शाह दिल्ली में कानून व्यवस्था संभालने में असमर्थ हैं और उन्हें सिर्फ देशभर की राजनीतिक यात्राएं करने की ही चिंता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ितों को धमकियां दे रही है और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

इस (Delhi Kejriwal:)बीच, केंद्रीय गृहमंत्रालय के तहत काम करने वाली दिल्ली पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी भाजपा नीत केंद्र सरकार को बाध्य करेगी कि वह दिल्ली में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में मादक पदार्थों से जुड़ी अपराध, चेन झपटमारी और अन्य अपराध बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। केजरीवाल ने यह दावा भी किया कि उन्हें बड़ी संख्या में फोन कॉल्स आ रहे हैं, जिनमें लोग उनसे अपने क्षेत्रों का दौरा करने का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों के मुद्दों को उठाएंगे।भाजपा ने केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि वह दिल्ली में आप शासन के भ्रष्टाचार और विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए कानून-व्यवस्था का डर फैला रहे हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments