Saturday, February 8, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAharyana weather:हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट, कल के बाद...

haryana weather:हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट, कल के बाद बारिश और धुंध की संभावना

Google News
Google News

- Advertisement -

आने वाले दिनों में (haryana weather:)मौसम विज्ञानियों द्वारा कोहरे के कारण ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 15 जनवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेज बारिश के बाद कोहरे के बढ़ने का पूर्वानुमान जताया था। सोमवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

हरियाणा (haryana weather:)कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ने बताया कि 19 जनवरी तक मौसम में आमतौर पर परिवर्तनशीलता देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव होगा, जिसके कारण इस दौरान कुछ स्थानों पर आंशिक बादल और अलसुबह धुंध की संभावना बनी रहेगी। 15 और 18 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन बाद में मौसम सामान्य रूप से खुश्क रहेगा। इसके साथ ही, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद में कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

टेलिग्राम टास्क में 14 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में 1 आरोपी को साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने जोधपुर से...

फरीदाबाद- आजकल तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी का सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग...

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा

*-औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया**-नायब सिंह सैनी ने सपरिवार पवित्र डुबकी...

Recent Comments