Friday, January 17, 2025
11.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTKashmir snowfall:कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी

Kashmir snowfall:कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी

Google News
Google News

- Advertisement -

कश्मीर घाटी (Kashmir snowfall:)के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि ऊपरी इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है। शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी इलाकों के साथ-साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि, श्रीनगर में बर्फबारी नहीं हुई।

गुलमर्ग, सोनमर्ग(Kashmir snowfall:), तंगमार्ग, गुरेज और जोजिला दर्रे जैसे पर्यटक स्थलों सहित घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि जोजिला दर्रे पर बर्फ जमने के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया, साथ ही बांदीपोरा-गुरेज मार्ग और मुगल रोड भी बंद कर दिए गए।

सड़कों से बर्फ हटाने और यातायात बहाल करने के लिए अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है और मशीनों की मदद ली जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार दोपहर से मौसम में सुधार का अनुमान जताया है और 20 दिसंबर तक शुष्क मौसम की संभावना व्यक्त की है।

इसके अलावा, बादल छाए रहने के कारण श्रीनगर सहित पूरी घाटी में रात के तापमान में वृद्धि हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, और पहलगाम में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 0.5 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments