Friday, January 17, 2025
11.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTkashmir winter:कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप,जलापूर्ति पाइपों में पानी जमने...

kashmir winter:कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप,जलापूर्ति पाइपों में पानी जमने की समस्या

Google News
Google News

- Advertisement -

कश्मीर(kashmir winter:)घाटी के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों (kashmir winter:)ने बताया कि श्रीनगर और कई अन्य स्थानों पर आसमान साफ रहने से इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रात का तापमान सामान्य से 2.7 से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस से भी कम है। सोमवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी और तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम था।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के कुछ इलाकों में भीषण ठंड के कारण जलापूर्ति वाले पाइपों में पानी जम गया है। उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम है। बीती रात रिसॉर्ट कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान था। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर (kashmir winter:)के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के कारण खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। चिकित्सकों ने विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने तथा ठंड से बचने के लिए घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक कश्मीर में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है तथा 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Congress Bhagwat:मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस का हमला, कहा-भागवत का बयान संविधान का अपमान

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को(Congress Bhagwat:) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के "सच्ची स्वतंत्रता" वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के...

सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला:चाकू से 6 वार किए, एक करोड़ रुपए की डिमांड की

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला किया गया। हमलावर ने चाकू से सैफ पर छह वार किए, जिससे वे...

सीही गांव में आर्य वीरांगना शिविर का समापन समारोह हुआ

बेटियां कमजोर नहीं:- योगाचार्य प्रेमचंद आर्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही सैक्टर 08 के प्रांगण में एक पखवाड़े का आर्य वीरांगना शिविर का आयोजन...

Recent Comments