Friday, January 17, 2025
10.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTmahakulbh2025:महाकुम्भ में रामलीला और महाभारत की लीलाओं का मंचन,गंगा पंडाल में होंगे...

mahakulbh2025:महाकुम्भ में रामलीला और महाभारत की लीलाओं का मंचन,गंगा पंडाल में होंगे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम

Google News
Google News

- Advertisement -

महाकुम्भ 2025 (mahakulbh2025:)को श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बनाने के लिए योगी सरकार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बना रही है। बॉलीवुड के सितारे अपनी सुरीली आवाज में श्रद्धालुओं को आध्यात्म और संस्कृति से सराबोर करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में महाकुम्भ से जुड़ी गाथाओं और रामलीला व महाभारत की लीलाओं का मंचन होगा। देश के दिग्गज कलाकार महाकुम्भ मेला क्षेत्र में पहुंचेंगे और श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।

फेमस (mahakulbh2025:)बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ‘हमारे राम’ पर प्रस्तुति देंगे, जबकि एक्ट्रेस और सांसद हेमामालिनी गंगा अवतरण पर कला का प्रदर्शन करेंगी। महाभारत सीरियल फेम पुनीत इस्सर महाभारत की प्रस्तुति से लोगों को प्राचीन भारत के युग में ले जाएंगे। ये कार्यक्रम गंगा पंडाल में आयोजित होंगे। इनका आयोजन उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा।

आशुतोष राणा 25 जनवरी को गंगा पंडाल में ‘हमारे राम’ की प्रस्तुति देंगे, जिसमें वह रावण का किरदार निभाते हैं। 26 जनवरी को हेमामालिनी गंगा अवतरण नृत्य नाटिका पर अपनी प्रस्तुति देंगी। 8 फरवरी को भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर व सांसद रवि किशन शिव तांडव की प्रस्तुति देंगे, जबकि 21 फरवरी को पुनीत इस्सर महाभारत शो का मंचन करेंगे।

महाकुम्भ का (mahakulbh2025:)आयोजन और कुम्भ की गाथा सुनने का विशेष आयोजन 22 जनवरी को कथक केंद्र संगीत नाटक अकादमी द्वारा कुम्भ थीम पर आधारित कथक नृत्य नाटिका से होगा। 23 जनवरी को भारतेंदु नाट्य अकादमी काकोरी महागाथा प्रस्तुत करेगी। 1 फरवरी को कोरियोग्राफर मैत्रेय पहाड़ी ‘कुम्भ का सफरनामा’ शो प्रस्तुत करेंगे। 23 फरवरी को रिलायंस इंटरटेनमेंट एंड सोबो फिल्म ‘कुम्भ गाथा’ प्रदर्शित करेगी।

10 जनवरी से इन कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 11 जनवरी को ओडिशा का प्रिंस ग्रुप ‘दशावतार नृत्य’ की प्रस्तुति देगा। अन्य प्रस्तुतियों में 16 जनवरी को मथुरा का माधवा बैंड और आगरा का क्रेजी हॉपर्स, 17 जनवरी को रिकी केज, 19 जनवरी को कोलकाता की गोल्डेन गर्ल्स, 21 जनवरी को मणिपुर का बस्तर बैंड, 27 जनवरी को दिल्ली की श्रंखला डांस अकादमी, 7 फरवरी को इंडियन ओशन बैंड, 17 फरवरी को अग्नि बैंड, 19 फरवरी को मुंबई का माटी बानी बैंड, 20 फरवरी को सूफी बैंड थाई कुड़म ब्रिज और 22 फरवरी को मुंबई का कबीरा बैंड शामिल होंगे।

गंगा पंडाल में भारत और अन्य देशों की रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। 18 जनवरी और 14 फरवरी को आईसीसीआर के माध्यम से अन्य देशों के लोकनृत्य और रामलीलाओं का मंचन होगा। 15 और 16 फरवरी को श्रीराम भारती कला केंद्र रामलीला प्रस्तुत करेगा। 22 फरवरी को मध्य प्रदेश की शालिनी खरे कथक के जरिए रामायण की प्रस्तुति देंगी।

20 जनवरी को देश के प्रसिद्ध कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 21 जनवरी को राजेश प्रसन्ना धरोहर दुर्लभ लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति देंगे। 24 जनवरी को यूपी फॉक नाइट के द्वारा कोरियोग्राफ शो और विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 18 फरवरी को प्रसिद्ध बांसुरी वादक राकेश चौरसिया अपनी बांसुरी का प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments