Friday, February 7, 2025
21.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTmahakumbh 2025:सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था...

mahakumbh 2025:सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Google News
Google News

- Advertisement -

पौष पूर्णिमा के पावन स्नान के (mahakumbh 2025:)साथ महाकुंभ मेला सोमवार से आरंभ हो गया। मेला अधिकारियों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम और गंगा में डुबकी लगाकर अपनी आस्था व्यक्त की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया।

मेलाधिकारी (mahakumbh 2025:)विजय किरण आनंद ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख से अधिक लोग गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्र ने पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन स्नान करने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है। उन्होंने यह भी बताया कि पौष पूर्णिमा के साथ एक महीने तक चलने वाला कल्पवास भी आरंभ हो गया है। इस दौरान श्रद्धालु तीनों समय गंगा स्नान कर तपस्वी जीवन व्यतीत करते हैं और भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं।इससे पहले, शनिवार और रविवार को मिलाकर 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

प्रोपर्टी डीलर के ऑफिस पर हमला करने के मामले में अपराध शाखा AVTS की टीम ने 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- बता दें कि थाना पल्ला में रिंकू सिंह वासी सेक्टर-37 फरीदाबाद ने एक शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह प्रोपर्टी डीलर का काम...

नशा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- बता दे कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ नशा तस्करों पर भी लगातार...

घर से लापता 14 वर्षीय नाबालिक लडकी को पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने दिल्ली से किया बरामद

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने घर से...

Recent Comments