Friday, February 7, 2025
10.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTMahakumbh 2025:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Google News
Google News

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (Mahakumbh 2025:)के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को संगम में पवित्र स्नान किया। वह बमरौली हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

रक्षा (Mahakumbh 2025:)मंत्री ने सबसे पहले संगम में स्नान किया, फिर अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रक्षा मंत्री शाम को सेना के अधिकारियों के साथ महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे।

महाकुंभ को लेकर अपने विचार साझा करते हुए सिंह ने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज संगम में स्नान का अवसर मिला। यह भारतीयता का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महापर्व है, जिसे किसी पंथ, समुदाय या धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यदि किसी को भारत और भारतीयता को समझना है, तो उसे महाकुंभ में आकर इसका अनुभव करना चाहिए।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments