देश रोजाना, हथीन। शहर के रीण्डका रोड वार्ड नम्बर पांच निवासी युवक रमन की पागल कुत्ता के काटने से मौत हो गई। 23 वर्षीय युवक रमन को पागल कुत्ता ने 53 दिन पूर्व घर में पैर में काट लिया था। उसके पिता परमी ने बताया कि जिस समय रमन को कुत्ता ने काटा। उसके बाद उसको प्राइवेट क्लिनिक के माध्यम से एंटी रैबीज वेक्सीन टीका लगवा दिया गया था। उसके दो दिन के बाद एंटी रैबीज टीके की दूसरी डोज भी लगवा दी गई। उसके बावजूद उसकी हालत खराब होने लगी। रमन को पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां हालत नही सुधरी तो रमन को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज चलता रहा। इसके बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नही हुआ। फरीदाबाद के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी छुट्टी कर दी। इसके बाद उसको पलवल के एक निजी अस्पताल में रखा गया। उसके बाद उसकी मौत हो गई। रमन का इलाज कराने में पीड़ित का लगभग पांच लाख रुपए का खर्चा आया। इसके बावजूद उसकी जान नही बच पाई। पीड़ित परिवार के घर भाजपा शक्ति केंद्र के पूर्व प्रमुख सुधीर कुमार आर्य पहुंचे । उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
कुत्ते के काटने से युवक की गई जान , जानिए किस शहर के कुत्ते है बेकाबू
- Advertisement -
- Advertisement -