Friday, January 17, 2025
11.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharSharda Sinha PM:प्रधानमंत्री मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Sharda Sinha PM:प्रधानमंत्री मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रख्यात(Sharda Sinha PM:)लोक गायिका शारदा सिन्हा इस समय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वेंटिलेटर पर हैं, और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हाल ही में, शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए एक लाइव वीडियो जारी किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

72 वर्षीय शारदा(Sharda Sinha PM:) सिन्हा एक प्रसिद्ध भारतीय लोक और शास्त्रीय गायिका हैं, जिनका संबंध बिहार से है। उन्हें उनके भोजपुरी और मैथिली लोक गीतों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। एम्स-दिल्ली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा को इलाज के लिए एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और इलाज करने वाले डॉक्टरों के संपर्क में हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।’’

पिछले हफ्ते, एम्स मीडिया सेल की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने कहा था कि शारदा सिन्हा को कैंसर के कारण स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉ. दादा ने बताया कि गायिका 2017 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं।

अंशुमान(Sharda Sinha PM:) सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर उनसे बात कर शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि “छठी मैया की कृपा से सब कुशल होगा।” उन्होंने कहा, ‘‘मां वेंटिलेटर पर हैं और मौत से लड़ रही हैं।’’ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें न फैलाएं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, ‘‘छठ का महापर्व है और हर घर-हर घाट पर शारदा सिन्हा का मधुर स्वर गूंज रहा है, लेकिन मन द्रवित है, क्योंकि वही स्वर आज वेंटिलेटर पर संघर्ष कर रहा है।’’ उन्होंने प्रार्थना की कि छठी मैया उन्हें जल्दी स्वस्थ करें। सिंह ने इस अवसर पर शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स का दौरा भी किया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

haryana vij:बड़ौली पर रेप के आरोप को लेकर विज ने कहा,हाईकमान इस मामले पर ध्यान देगा

हरियाणा बीजेपी (haryana vij:)के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर रेप का मामला दर्ज होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मामले...

Delhi elections:तिहाड़ जेल से रिहा हुए ताहिर हुसैन, नामांकन दाखिल करने के लिए मिली पैरोल

दिल्ली दंगों के (Delhi elections:)आरोपी ताहिर हुसैन को बृहस्पतिवार सुबह तिहाड़ जेल से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के उद्देश्य से...

पंचतत्व में विलीन होने पर ही रुकती हैं बेलगाम इच्छाएं

संजय मग्गूअगर कोई घोड़ा बेलगाम हो जाए और वह दौड़ने लगे, तो वह तब तक नहीं रुकता, जब तक कि वह थककर चूर नहीं...

Recent Comments