Friday, January 17, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTSouth Korea:द. कोरिया के राष्ट्रपति यून की विदेश यात्रा पर लग सकता...

South Korea:द. कोरिया के राष्ट्रपति यून की विदेश यात्रा पर लग सकता है प्रतिबंध 

Google News
Google News

- Advertisement -

दक्षिण कोरिया की (South Korea:)पुलिस पिछले सप्ताह देश में ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के कारण राष्ट्रपति यून सूक येओल की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की प्रमुख योनहाप समाचार एजेंसी ने दी है। पुलिस यून के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाने की सोच रही है क्योंकि वे पिछले सप्ताह यून द्वारा लागू किए गए ‘मार्शल लॉ’ की जांच कर रहे हैं। इस बारे में टिप्पणी के लिए पुलिस से संपर्क नहीं हो सका।

दक्षिण कोरिया के(South Korea:) अभियोजकों ने रविवार को पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्युन को हिरासत में ले लिया, जिन्होंने कथित तौर पर पिछले सप्ताह यून से अल्पकालिक लेकिन चौंकाने वाला ‘मार्शल लॉ’ लगाने की सिफारिश की थी। किम इस मामले में हिरासत में लिए गए पहले व्यक्ति हैं।

रविवार को यून संसद में विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रयास से बच गए, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के अधिकांश सांसदों ने मतदान का बहिष्कार किया। इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पद के अधिकारों को निलंबित करने और महाभियोग प्रस्ताव के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

घर से लापता 7 नाबालिक बच्चों को पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने मथुरा से किया तलाश

फरीदाबाद- बता दे कि 14 जनवरी को पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में गांव गौच्छी के कुछ लोगों ने अपने बच्चों के घर से बिना...

sambhal up:संभल में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, 1,400 मामले दर्ज

संभल (sambhal up:)में शाही जामा मस्जिद में 24 नवंबर, 2024 को अदालत के आदेश पर किए गए सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के बाद...

road gadkari:गडकरी ने कहा, दोषपूर्ण सड़क निर्माण को गैर-जमानती अपराध बनाया जाए

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं(road gadkari:)राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोषपूर्ण सड़क निर्माण को गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने...

Recent Comments