भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने (weather update:)उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तर और मध्य भारत में भीषण ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
14 जनवरी की रात(weather update:) से एक नया पश्चिम विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा, जिसके चलते अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 जनवरी को भी पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में घने कोहरे का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पंजाब के ऊपर एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। 14 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव शुरू होगा, जो 16 जनवरी तक जारी रहेगा।
पश्चिमी(weather update:) विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा पड़ेगा। 14 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा।
15 जनवरी को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।16 जनवरी को भी पहाड़ी राज्यों और पंजाब-हरियाणा में बारिश हो सकती है, हालांकि मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।