सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमEDITORIAL News in Hindiबोधिवृक्ष: प्रजा को आत्म निर्भर बनाओ

बोधिवृक्ष: प्रजा को आत्म निर्भर बनाओ

- Advertisement -

महात्मा बुद्ध ने हमेशा लोगों को स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लोग जब  आत्म निर्भर होंगे, तो उनका और राज्य का विकास होगा। आत्म निर्भरता ही जीवन में खुशियां लाती है। जो लोग आत्मनिर्भर नहीं होते हैं, वे राज्य पर बोझ के समान होते हैं। उनके समकालीन एक राजा ने अपने राज्य में घोषणा की कि जिसको भी जरूरत हो, वह राज महल के दरवाजे से दो मुट्ठी स्वर्ण मुद्राएं ले जा सकता है। यह बात महात्मा बुद्ध तक पहुंची, तो वह चकित रह गए। अगले दिन उन्होंने वेश बदला और राजा के महल के दरवाजे पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यदि दो मुट्ठी स्वर्ण मुद्राएं मिल जाएं, तो वह शादी कर लेंगे।

राजा ने कहा कि ले लो। वह दो मुट्ठी में स्वर्ण मुद्राएं भरकर कुछ दूर गए और फिर महल के दरवाजे पर लौट आए। उन्होंने राजा  से कहा कि शादी करूंगा, तो उसके लिए घर भी चाहिए। राजा ने कहा कि दो मुट्ठी स्वर्ण मुद्राएं और ले लो।  बुद्ध ने ले लिया। फिर बोले कि जब शादी होगी, तो बच्चे भी होंगे। उनके लिए भी पैसे की जरूरत होगी। राजा ने फिर वही बात दोहराई जो पहले कही थी। बुद्ध ने भी और दो मुट्ठी स्वर्ण मुद्राएं उठा ली। इसके बाद फिर बुद्ध बोले कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और शादी के लिए भी तो स्वर्ण मुद्राएं चाहिए। राजा ने फिर वही बात दोहराई। तब बुद्ध अपने वास्तविक रूप में आ गए।

राजा ने महात्मा बुद्ध को देखा, तो चरणों में गिर पड़ा। महात्मा बुद्ध ने कहा कि तुम अपने राज्य की प्रजा को सुखी देखना चाहते हो, तो उन्हें आत्मनिर्भर बनाओ। उन्हें सुविधाएं देकर पर निर्भर क्यों बनाना चाहते हो। तुम्हारे दो मुट्ठी स्वर्ण मुद्राएं देने से व्यक्ति कामचोर हो जाएगाा। यह स्वर्ण मुद्राएं कब तक बांट पाओगे। यह कभी सोचा है तुमने। यह सुनकर राजा को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसने बुद्ध से क्षमा मांगी।

अशोक मिश्र

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Attractive Numerology : इस मूलांक के जातकों का बेहद आकर्षक होता है व्यक्तित्व, सबको बना लेते है दीवाना

हर व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसका मूलांक निर्भर करता है जिसका व्यक्ति के जीवन और व्यवहार पर असर पड़ता है आज आपको एक खास मूलांक के बारें में बताएंगे जिनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है।

Government Job 2023 : अगर आपमें है यह योग्यता तो आज ही करें, इस नौकरी के लिए अप्लाई

देश में हर रोज हज़ारों लोग नौकरी की तलाश करते हैं पर सही समय पर सूचना की कमी की वजह से उनसे अवसर छूट जाते है। हर राज्य में सरकारी नौकरियां के लिए पद निकलते रहते है।

Ankit Baiyanpuriya : प्रधानमंत्री मोदी के साथ नज़र आए फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया, जानिए क्यों हो रहे है इतने चर्चित

अपनी मेहनत और आत्म-अनुशासन से प्रसिद्धि पाने वाले अंकित बैयानपुरिया का प्रधानमंत्री के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह श्रमदान करते नज़र आ रहे है आइए आपको बताते है अंकित बैयानपुरिया के जीवन के किस्से।

Recent Comments