शनिवार, सितम्बर 30, 2023
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमLATESTMI vs PBKS IPL 2023 : पंजाब ने मुंबई को 13 रन...

MI vs PBKS IPL 2023 : पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हराया, अर्शदीप ने तोड़े दो स्टंप

- Advertisement -

खेल डेस्क, देश रोजाना।

आईपीएल 2023 में शनिवार को खेले गए डबल हैडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हरा दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक खिंचा और इस ओवर में वो सभी घटनाएं हुईं, जिसका इंतजार हर क्रिकेट प्रशंसक को होता है।

आईपीएल 2023 में शनिवार को खेले गए डबल हैडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हरा दिया। मुकाबला अंतिम ओवर तक खिंचा और इस ओवर में वो सभी घटनाएं हुईं, जिसका इंतजार हर क्रिकेट प्रशंसक को होता है।

आखिरी ओवर में 16 रन नहीं बना सके मुंबई के बल्लेबाज

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 214 रन बनाए थे। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 28 गेंदों में 41 रन और कप्तान सैम करन ने 29 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली।

जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। कैमरन ग्रीन ने 43 गेंदों में 67 रन, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन की पारी खेली।

अर्शदीप ने दो स्टंप तोड़े

इस मुकाबले के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। मुंबई की ओर से क्रीज पर तिलक वर्मा और टिम डेविड मौजूद थे। गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में थी। पहली गेंद पर टिम डेविड ने एक रन बनाया। अगली गेंद पर तिलक वर्मा कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने तिलक को क्लीन बोल्ड किया।

अर्शदीप की इस यॉर्कर गेंद का तिलक के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद मिडिल स्टंप के बीचो-बीच लगी और स्टंप के दो टुकड़े हो गए। इसके बाद स्टंब को बदला गया।

पहले तिलक अब नेहल बने शिकार

अर्शदीप की चौथी गेंद का सामना नेहल वढेरा ने किया। यह गेंद भी परफेक्ट यॉर्कर थी। गेंद सीधे मिडिल स्टंप पर लगी और एक बार फिर स्टंप के दो टुकड़े हो गए। इसके बाद फिर से स्टंप बदला गया। नेहल खाता नहीं खोल सके। पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने कोई रन नहीं दिया। आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने एक रन लिया।

इस तरह अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन खर्च किए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। अर्श की इस शानदार गेंदबाजी से पंजाब ने 13 रन से मैच अपने नाम किया।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments