मंगलवार, अक्टूबर 3, 2023
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadअब फरीदाबाद की यह सड़क भी होगी तिरंगामय

अब फरीदाबाद की यह सड़क भी होगी तिरंगामय

- Advertisement -

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जब सत्ता संभाली है तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 9 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है और अब फरीदाबाद की सड़के तिरंगा रौशनी से जगमगाएंगी। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बड़खल चौक स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड पर 17 लाख की लागत से बनी तिरंगा लेजर लाइट का शुभारम्भ किया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कहा कि भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत देश में विकास कार्य तेज गति से है। आज बड़खल चौक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड पर तिरंगा लेजर लाइट का शुभारंभ किया गया है। जब आप इस रोड पर चलेंगे तो आप को तिरंगा नजर आएगा। बड़खल चौक से बाईपास रोड तक लेजर लाइट तिरंगे के रूप में नजर आएगी। इस रोड का नाम भी तिरंगा रोड रखा गया है।

लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा लेजर लाइट का आज शुभारंभ किया गया। पूरे शहर की सड़कों को आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में सुंदर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सड़कों पर एलईडी लाइट लगाई गई है। आगरा कैनाल, लड़कियों के स्कूल और कॉलेज, स्किल यूनिवर्सिटी और हाईवे इन सब के विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं और फरीदाबाद की सुंदरता को भी बढ़ाया जा रहा है। सारे देश में जितनी भी स्मार्ट सिटी है सब में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं।

पहले कोरोना महामारी की वजह से काम में कुछ देरी हुई थी लेकिन अब सभी विकास कार्यो ने तेजी पकड़ ली है। शहर के पार्क, बड़खल झील का पुननिर्माण, नेशनल हाईवे और हर शहर की गली को एलईडी से चमकाया गया है और यह सारी चीजें पिछले 9 में हुई है। जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद बदल रहा है। फरीदाबाद की तस्वीर बदल रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, निर्वतमान पार्षद सुभाष आहूजा,अजय बैंसला,  डॉ कौशल बाटला, दीपक मेहता, नवीन कुमार गर्ग, सत नारायण गर्ग सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

मालदीव में ‘इंडिया आउट’ का नारा लगाने वाला बना राष्ट्रपति

हिंद महासागर में एक देश है मालदीव। ग्लोब पर इस देश की आकृति केंचुए जैसी दिखती है। तीन सौ वर्ग किमी में फैले देश की कुल...

आखिर क्यों नाबालिग छात्रा ने पीया जहरीला पदार्थ, वजह जान हो जाएंगे हैरान

देश रोज़ाना: हरियाणा के पलवल जिले से एक नाबालिग छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक छात्रा ने मौत से पहले बयान...

हरियाणा के जींद में आज “मेरी आवाज सुन लो” रैली का आयोजन, बीरेंद्र सिंह करेंगे बड़ी घोषणा

देश रोज़ाना: "मेरी आवाज सुन लो" पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज हरियाणा में इस रैली को निकाल रहे है। यह रैली जींद के...

Recent Comments