मंगलवार, सितम्बर 26, 2023
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadप्रॉपर्टी आईडी सही करवाने को लोग हो रहे परेशान

प्रॉपर्टी आईडी सही करवाने को लोग हो रहे परेशान

- Advertisement -

प्रॉपर्टी  आईडी को सही कराने के लिए लोग परेशान है। प्रॉपर्टी आईडी सही कराने के लिए लोग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं किंतु आसानी से काम नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को भी नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी सही कराने के लिए लोगों की भीड लगी रही। लोगों ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी को लेकर काफी समय से परेशान हैं। हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी का काम लगातार लंबे समय से चल रहा है, लेकिन व्यवस्था सही नहीं होने के चलते अब यही प्रॉपर्टी आईडी लोगों के जीकाजंजाल बन गई हैं। लोगों को अपने रोजमर्रा के कामों को छोड़कर घंटों लाइन में लगना पड़ता है।

जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी बनाने का काम शुरू किया था। ताकि लोगों को बार-बार अपनी प्रॉपर्टी के काम के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। जमीन का मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी के जरिये लिंक खोलकर कभी भी अपनी जमीन के बारे में सारी जानकारी ले सकता है। याशी नामक कंपनी को सर्वे का टेंडर दिया गया था। कंपनी ने सर्वे करने काजो तरीका अपनाया, उसमें कई ऐसी कमी रह गई, जिसकी वजह से प्रॉपर्टी आईडी बनाने में कई गलतियां की गई।

ड्रोन सर्वे करते हुए कई गलतियां की गई। जिसके कारण प्लॉट के साइज में फर्क आ गया और उस समय कंपनी द्वारा सर्वे में की गई यह लापरवाहियां अब लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। नगर निगम में प्रापर्टी आईडी सही कराने आए आशीष ने बताया कि सर्वे करने वाली प्राइवेट कंपनी की गलतियों का खामियाजा जनता भुगत रही है। लोगोंको बे वजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कल से कैम्प:

निगमायुक्त जितेंद्र दहिया ने बताया कि 10 व 11 जून को निगम के प्रत्येक जोन में लोगों की आपत्तियों के निवारण के लिये कैम्प लगाये जाऐंगे। कैम्प के दौरान प्राप्त आवेदनों पर तुरन्त कार्यवाही करके समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस किसी के भी सम्पत्ति की डाटा में कोई आपत्ति जैसे कि नाम में बदलाव, पता, क्षेत्र फल/एरिया करैक्शन व नई सम्पत्ति कर आई.डी. बनानी है तो वह उससे संबंधित दस्तावेजों के साथ आकर अपनी आपत्तिका निवारण करवा सकता है तथा इन कैम्पों का लाभ उठा सकते हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Banana Peels: केले के छिलके से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें कैसे

Banana Peels Benifits: केले एक लोकप्रिय फल है जिसे दुनिया भर में लोग पसंद करते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से...

अलग अंदाज में नज़र आए हरियाणा मुख्यमंत्री, कार फ्री डे मुहीम में हुए शामिल

देश रोज़ाना: हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक घोषणा की थी जिसमें उन्होंने करनाल को हर मंगलवार "कार फ्री डे" घोषित...

Rashmika Mandanna Lifestyle: जानिये Rashmika Mandanna की पूरी कहानी

रश्मिका न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उनके Instagram पर 33 मिलियन से ज्यादा followers हैं। रश्मिका अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए social media का इस्तेमाल करती हैं।

Recent Comments