सोमवार, सितम्बर 25, 2023
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAकेंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर रिवाजपुर आंदोलन खत्म

केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर रिवाजपुर आंदोलन खत्म

- Advertisement -

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहाकि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रही है। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बुधवार को गांव रिवाजपुर पहुँच कर आंदोलनरत ग्रामीणों को कूड़ाघर हटवाने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त करा दिया। बता दें कि सर्व प्रथम 16 गांव की सरदारी और रिवाजपुर के ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर और पगड़ी बांध कर केंद्रीय राज्य मंत्री  का स्वागत किया। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इसी भाव के साथ हम आगे भी जनता की सेवा करेंगे।

क्षेत्र की जनता लगातार दो महीने से भूख प्यास सहन करके गर्मी में बैठी हुई हैं। वह शुरू से अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ थेऔर समय समय पर रिवाजपुर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करते रहे हैं। फिर चाहे मुख्य सचिव से मिलवाना हो, कमिश्नर नगर निगम से बैठकें करवानी हों, या पुलिस प्रशासन से कोई सख्ताई ना बरतने की बात करनी हो, हर समय परोक्ष रूप से वह आंदोलनकारी समिति के साथ मिल कर उचित समाधान निकालने के पक्ष में रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने घोषणा करते हुए कहा कि यहाँ कूड़ा घर बनाना रोक दिया गया है और वैकल्पिक स्थान ढूंढा जा रहा है। वहीं ग्राम वासियों की अपील पर उन्होंने गांव टिकावली कॉलोनी में नाले के ऊपर जल्द से जल्द पुलिया बनाने का भी आश्वासन दिया। ग्राम वासियों ने इस दिन को ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि उनका विश्वास अपने जन प्रतिनिधियों पर पुन: लौट आया है। उन्हें खुशी है कि सरकार और प्रशासन ने उनकी बात को माना। इस दौरान नाहर सिंह चौहान, रवि चैहान, कुलदीप त्यागी, रोहताश चौधरी, ललित चौहान, विजयपाल, माला चौहान, लाडो ठाकुर, मधु चौहान, राजवीर, कँवर सिंह, कहर सिंह व अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, मनोहर लाल ने कह दी ऐसी बात….

देश रोज़ाना: हरियाणा में लगातार चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी पर कोई न कोई नेता या मंत्री...

बीजेपी के शांति मार्च पर भारी पड़ा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बीजेपी सांसद का फूंका पुतला

देश रोज़ाना: होडल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के निवास पर रविवार को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश...

हरियाणा में जल्द होगी नई प्रमोशन पॉलिसी लागू, अब कर्मचारियों की होगी बल्ले- बल्ले

देश रोज़ाना: हरियाणा सरकार अब कर्मचारियों के लिए एक और नई पॉलिसी लेकर आ रही है। इस पॉलिसी की मांग कर्मचारी लंबे समय से...

Recent Comments