सोमवार, सितम्बर 25, 2023
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमEDITORIAL News in Hindiबोधिवृक्ष: क्रांतिकारी भी थे सहजानंद सरस्वती

बोधिवृक्ष: क्रांतिकारी भी थे सहजानंद सरस्वती

- Advertisement -

स्वामी सहजानंद सरस्वती सिर्फ संन्यासी ही नहीं थे, बल्कि क्रांतिकारी भी थे। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम में खुलकर भाग लिया था। जिस तरह अनुशीलन समिति के गठन के पीछे स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा को माना जाता है, ठीक उसी तरह सन 1940 में कांग्रेस के खिलाफ आयोजित होने वाले समझौता विरोधी सम्मेलन के पीछे उनकी भी प्रेरणा थी। वह भी कांग्रेस की नीतियों को पसंद नहीं करते थे। स्वामी सहजानंद ने संन्यास लेने के बाद किसी मंदिर या मठ में बैठकर धूनी रमाने की जगह पहले देश का भ्रमण किया। देश की जनता की दशा देखी और फिर क्रांति की अलख जगाने निकल पड़े।

जब उनका कांग्रेस से मोहभंग नहीं हुआ था, तब वे नमक सत्याग्रह और खादी आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उन्होंने किसानों की दुर्दशा देखकर उनको अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया। वह हमेशा अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में ही खड़े रहे। इसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। जेल में उन्होंने समय का सदुपयोग करते हुए कई पुस्तकों की रचना की जिसमें से गीता हृदय सबसे प्रसिद्ध है।

कहा जाता है कि स्वामी सहजानंद सरस्वती और पुरुषोत्तम दास टंडन में काफी घनिष्टता थी। उत्तर प्रदेश में इन दोनों ने अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन चलाए थे। देश आजाद होने के बाद भी स्वामी सहजानंद सरस्वती ने कोई सरकारी सुविधा नहीं ली। वे मानते थे कि उन्होंने अपने देश और किसानों के लिए जो कुछ भी किया, वह किसी स्वार्थ के लिए नहीं किया था। यह अपने देश और देश के किसानों के लिए उनका कर्तव्य था। स्वामी सहजानंद सरस्वती 26 जून 1950 में एकाएक बीमार पड़े और उनकी मौत हो गई।

अशोक मिश्र

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा में जल्द होगी नई प्रमोशन पॉलिसी लागू, अब कर्मचारियों की होगी बल्ले- बल्ले

देश रोज़ाना: हरियाणा सरकार अब कर्मचारियों के लिए एक और नई पॉलिसी लेकर आ रही है। इस पॉलिसी की मांग कर्मचारी लंबे समय से...

हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, मनोहर लाल ने कह दी ऐसी बात….

देश रोज़ाना: हरियाणा में लगातार चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी पर कोई न कोई नेता या मंत्री...

बीजेपी के शांति मार्च पर भारी पड़ा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बीजेपी सांसद का फूंका पुतला

देश रोज़ाना: होडल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के निवास पर रविवार को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश...

Recent Comments