सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadबच्ची से दुष्कर्म करने वाला किशोर गिरफ्तार

बच्ची से दुष्कर्म करने वाला किशोर गिरफ्तार

- Advertisement -

थाना सेक्टर 58 क्षेत्र की एक कालोनी में सोमवार की शाम को सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 58 क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह और उनके पति मेहनत मजदूरी करते हैं। अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी दोनों अपने काम पर गए हुए थे। घर में उनकी सात साल की बेटी थी । शाम को बच्ची रसोई घर में मौजूद थी।

तभी पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय एक किशोर घर में घुस आया। आरोपी ने आते ही बच्ची को सब्जी काटने वाला चाकू दिखाकर डराना शुरू कर दिया। बच्ची के सहम जाने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद आरोपी यह बात किसी को न बताने की हिदायत देकर मौके से फरार हो गया। बाद में परिजनों के लौटने पर बच्ची ने आरोपी की हरकत के बारे में बता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या Kulhad Pizza Couple के Malik Sahaj Arora की हुई मौत? , क्या है सच्चाई ?

Kulhad Pizza Couple : Kulhad Pizza Couple जो की पिछले कई समय से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने को लेकर विवाद में घिरे हुए...

PM Modi in Chittorgarh : पीएम मोदी ने खोला राजस्थान के मुख्यमंत्री फेस का राज! जानिए किसके चेहरे पर लगेगी मोहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया, कि बीजेपी राजस्थान में किस चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर मोदी ने कांग्रेस के साथ-साथ अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा।

हरियाणा के जींद में आज “मेरी आवाज सुन लो” रैली का आयोजन, बीरेंद्र सिंह करेंगे बड़ी घोषणा

देश रोज़ाना: "मेरी आवाज सुन लो" पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज हरियाणा में इस रैली को निकाल रहे है। यह रैली जींद के...

Recent Comments