मंगलवार, सितम्बर 26, 2023
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaदिल्ली में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, दिनदहाड़े ही दे रहे लूटपाट...

दिल्ली में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, दिनदहाड़े ही दे रहे लूटपाट को अंजाम

- Advertisement -

Delhi Crime : देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन कहीं न कहीं से क्राइम के मामले सामने आते ही रहते हैं। दिल्ली में बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट, हत्या, चैन स्नेचिंग जैसी वारदातों को बहुत ही आसानी से अंजाम दे देते हैं। इसी बीच दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में अब एक लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश दिनदहाड़े पैसों से भरा बैग लूटते नज़र आ रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना दिल्ली के रहने वाले पटेल साजन कुमार नाम के व्यक्ति के साथ हुई है। जोकि चांदनी चौक स्थित ओमिया इंटरप्राइजेज में एक डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है। वह अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ बीते 24 जून को चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले थे। जिस दौरान उनके पास एक पैसों से भरा बैग था जो गुरुग्राम में उन्हें किसी को देना था।

बन्दूक की नोंक पर लुटे 2 लाख रुपए
पुलिस ने बताया, साजन कुमार और उनके साथी ने लाल किले के पास से एक ओला कैब की थी। जब वह कैब से रिंग रोड पर गुरुग्राम की ओर जाने वाली प्रगति मैदान टनल के अंदर गए तो 2 मोटरसाइकिल सवार 4 बदमाशों ने बन्दूक की नोंक पर कैब रोकी और उनसे बैग छीन लिया। बैग के अंदर करीब 1.5 से 2 लाख रुपए थे। जिसके बाद पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से ही पुलिस और दिल्ली की कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस का दावा ऐसे और भी कई केस सुलझाए
दिल्ली पुलिस की शाहदरा डिस्ट्रिक्ट की टीम ने इस वारदात से एक दिन पहले ही लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से पुलिस को 30 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव और हर्ष के नाम से हुई है। दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद इसी तरह के कई और मामले सुलझाने का दावा भी किया है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Banana Peels: केले के छिलके से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें कैसे

Banana Peels Benifits: केले एक लोकप्रिय फल है जिसे दुनिया भर में लोग पसंद करते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से...

Pakistan Poverty Rate: पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका

गरीबी का पाकिस्तान के समाज पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। गरीब लोग अक्सर भूख, कुपोषण, स्वास्थ्य समस्याओं और शिक्षा की कमी का सामना करते हैं। वह अक्सर हिंसा और अपराध का शिकार भी होते हैं।

Parineeti Raghav Reception: जानिए कब और कहां होगी Reception पार्टी

परीणीति और राघव की शादी 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में हुई। शादी की रस्में उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। शादी में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

Recent Comments