Friday, January 17, 2025
10.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTUP Election: 2027 चुनावों के लिए एक्शन मोड में आ जाएं बीजेपी...

UP Election: 2027 चुनावों के लिए एक्शन मोड में आ जाएं बीजेपी कार्यकर्ताः मौर्य

Google News
Google News

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prashad Maurya) ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी शुरू करने और ‘एक्शन मोड’ में आने का आह्वान किया। उन्होंने मंगलवार को देवरिया जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला।

मौर्य (Keshav Prashad Maurya) ने सपा के आचरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसे मुस्लिम लीग में विलय कर लेना चाहिए या फिर अपना नाम बदलकर ‘नमाजवादी पार्टी’ कर लेना चाहिए। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के फॉर्मूले को ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ करार दिया। मौर्य ने कहा कि भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी शीर्ष पदों तक पहुंच सकते हैं, और पार्टी में कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

उन्होंने अपने संबोधन में 2017 की ऐतिहासिक जीत को दोहराने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। भाजपा की हालिया उपचुनावों में जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मोदी और योगी सरकार के प्रति जनता के अडिग विश्वास का प्रमाण है।

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी की दुर्दशा का जिक्र करते हुए दावा किया कि सपा के वोट बैंक की राजनीति अब नाकाम हो रही है। कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और सपा के घमंड के टूटने को उन्होंने इसका उदाहरण बताया।

मौर्य (Keshav Prashad Maurya) ने 2027 में सपा के ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनने की भविष्यवाणी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सपा की नीतियों और वोट बैंक की राजनीति की आलोचना की।

देवरहा बाबा और प्रयागराज कुंभ का उल्लेख करते हुए मौर्य ने दावा किया कि बाबा के आशीर्वाद से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। आगामी महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना का भी उन्होंने जिक्र किया।

मौर्य (Keshav Prashad Maurya) ने कहा कि 2027 में भाजपा 2017 की तरह ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। एक हैं तो जीत है।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें Deshrojana.com

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क़ृषि में नई क्रांति का आगाज हल्दी आयोग

प्रभुनाथ शुक्लकेंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में हल्दी बोर्ड के गठन की घोषणा की है। गंगा रेड्डी को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया...

Saif Ali Khan:सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

बुधवार देर रात (Saif Ali Khan:)अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात हमलावर ने घुसकर चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल...

Congress Bhagwat:मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस का हमला, कहा-भागवत का बयान संविधान का अपमान

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को(Congress Bhagwat:) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के "सच्ची स्वतंत्रता" वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के...

Recent Comments