सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadदिन प्रतिदिन ग्रामीणों का धरना हो रहा और मज़बूत

दिन प्रतिदिन ग्रामीणों का धरना हो रहा और मज़बूत

- Advertisement -

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित गाँव रिवाज़पुर में प्रस्तावित कूड़े के डम्पिंगयार्ड के विरोध में ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन को लगातार आसपास के गाँवों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। विशेष रूप से महिलायें इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। सुबह अपने दैनिक कार्य समाप्त करके महिलायें धरनास्थल पर भारी संख्या में पहुँच जाती हैं।

ढोलक व चिमटे की ताल पर पूरा दिन भजन व कीर्तन करती हैं और बीच बीच में हरियाणा सरकार विरोधी नारे भी लगाती हैं। शाम को महिलाओं और पुरुषों की एक टोली गाँव जा कर जागरूकता करती है और लोगों को कूड़ाघर से होने वाले नुक्सान के बारे में अवगत कराती हैं। महिलाओं में मुख्य रूप से माला चौहान, मधु चौहान, लाडो ठाकुर, मिथलेश, सुनीता ,नीरज, बिंदु इत्यादि अपनी महिला मंडल की अनेकों सदस्यों के साथ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

धरने स्थल पर ग्रामीणों ने मिलकर भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी की है जिससे कि वहां बैठने वाले बच्चों और बुज़ुर्गों को कोई तकलीफ ना हो। ग्रामीणों को आशंका है कि यह धरना लम्बा चल सकता है और वह इसके लिए तैयार हैं। हर स्थिति में वह एकजुट होकर अपने गाँव और क्षेत्र में कूड़ेघर का विरोध करेंगे।

सेव फरीदाबाद संस्था के अध्यक्ष पारस भारद्वाज और रिवाजपुर सोशल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह ने जानकारी दी कि 19 मई 2023 ,शुक्रवार को दूसरी समन्वय बैठक ग्रामीण प्रतिनिधियों ,फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर जितेंदर दहिया और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के बीच शाम चार बजे होगी।

- Advertisement -

1 टिप्पणी

  1. हमारे इलाके के सभी बच्चे नोजवान बुजुर्ग और नारी शक्ति सब एक साथ हैं। ये धरना तब तक चलता रहेगा जब तक हमारे इस इलाके रिवाजपुर से कूडा घर नही हट जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Ankit Baiyanpuriya : प्रधानमंत्री मोदी के साथ नज़र आए फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया, जानिए क्यों हो रहे है इतने चर्चित

अपनी मेहनत और आत्म-अनुशासन से प्रसिद्धि पाने वाले अंकित बैयानपुरिया का प्रधानमंत्री के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह श्रमदान करते नज़र आ रहे है आइए आपको बताते है अंकित बैयानपुरिया के जीवन के किस्से।

Government Job 2023 : अगर आपमें है यह योग्यता तो आज ही करें, इस नौकरी के लिए अप्लाई

देश में हर रोज हज़ारों लोग नौकरी की तलाश करते हैं पर सही समय पर सूचना की कमी की वजह से उनसे अवसर छूट जाते है। हर राज्य में सरकारी नौकरियां के लिए पद निकलते रहते है।

मालदीव में ‘इंडिया आउट’ का नारा लगाने वाला बना राष्ट्रपति

हिंद महासागर में एक देश है मालदीव। ग्लोब पर इस देश की आकृति केंचुए जैसी दिखती है। तीन सौ वर्ग किमी में फैले देश की कुल...

Recent Comments