जानें कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा, जिन्होंने जीता 'मिस वर्ल्ड 2024' का खिताब

बीते नौ मार्च को भारत के मुंबई में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ।

इस समारोह में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया।

ब बात करते हैं मिस वर्ल्ड 2024 बनीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा कि तो महज 24 साल की उम्र में वो 112 देशों की कंटेस्टेंट को पछाड़कर मिस वर्ल्ड बनीं।

क्रिस्टीना पिस्जकोवा का जन्म 19 जनवरी 1999 में हुआ था। वर्तमान समय में लॉ एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई भी कर रही हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं वो असहाय लोगों के लिए भी काफी काम करती हैं।

इसके अलावा तंजानिया में उन्होंने गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल खोला है, जिसका संचालन वो खुद करती हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो जो भी मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता जीतता है, उसे तकरीबन 10 करोड़ के आसपास की रकम बतौर ईनाम मिलती है।

जो ताज मिस वर्ल्ड को पहनाया जाता है वो इसे एक साल अपने पास रख सकती हैं। उसके बाद जो दूसरा इस प्रतियोगिता को जीतता है उसे ये ताज पहनाया जाता है।

बिना कहे खुद पढ़ने बैठ जाएगा आपका बच्चा, अगर अपनाएंगे ये तरीके

Next